फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The youth of Bijnor and Baghpat ran vigorously

Muzaffarnagar News: जमकर दौड़े बिजनौर, बागपत के युवा

Mon, 25 Aug 2025 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
The youth of Bijnor and Baghpat ran vigorously
​अ​ग्निवीर भर्ती में दौड़ते युवक।
मुजफ्फरनगर। अग्निवीर भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के तीसरे दिन बिजनौर और बागपत के 896 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। अभ्यर्थियों ने दौड़ में जोश दिखाया। क्षेत्रीय भर्ती अधिकारी मेजर जनरल मनोज तिवारी ने निरीक्षण किया और युवाओं का जोश बढ़ाया।
विज्ञापन

रविवार को मेरठ रोड स्थित नुमाइश मैदान और चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में अलग-अलग परीक्षाएं कराई गई। दौड़ में कामयाब हुए अभ्यर्थियों को स्टेडियम में ले जाकर गड्डा कूद और जिगजैग की परीक्षा ली गई। सभी परीक्षा पूर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र चेक कर मेडिकल के लिए चयनित किया गया। इससे पहले शनिवार रात 12 बजे अभ्यर्थियों को प्रवेश देने की प्रक्रिया शुरू हुई। नौ ग्रुप में अभ्यर्थियों को सबसे पहले 16 सौ मीटर की दौड़ कराई गई। पहले ग्रुप की दौड़ की शुरूआत क्षेत्रीय भर्ती अधिकारी मेजर जनरल मनोज तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर की।
विज्ञापन

दलालों से बचें, सर्वश्रेष्ठ का चयन प्राथमिकता
क्षेत्रीय भर्ती अधिकारी मेजर जनरल मनोज तिवारी ने कहा कि भर्ती आठ सितंबर तक चलेगी। अग्निवीर राष्ट्र का गौरव हैं। रैली में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को प्रेरित किया और उन्हें उच्च स्तरीय प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उम्मीदवारों से कहा कि भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी है, जिसमें पर्याप्त जांच और संतुलन है। धोखाधड़ी की कोई गुंजाइश नहीं है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई कि वह दलालों या एजेंटों से बचें। यदि कोई ऐसा व्यक्ति किसी से संपर्क करता है तो इसकी सूचना सेना के अधिकारियों को तुरंत दें। सर्वश्रेष्ठ का चयन करना ही प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब सहारनपुर और बुलंदशहर की बारी
अग्निवीर सामान्य डयूटी के लिए सोमवार को सहारनपुर और बुलंदशहर के अभ्यर्थी दमखम दिखाएंगे। 1312 उम्मीदवार शामिल होंगे। रविवार शाम से ही उम्मीदवारों का मेरठ रोड और भर्ती स्थल के आसपास के स्थानों पर पहुंचना शुरू हो गया था।

अग्निवीर भर्ती में दौड़ते युवक।

अग्निवीर भर्ती में दौड़ते युवक।

अग्निवीर भर्ती में दौड़ते युवक।

अग्निवीर भर्ती में दौड़ते युवक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed