{"_id":"6217ce6e05ec15442240bb38","slug":"the-young-man-was-shot-the-partner-was-also-attacked-after-defending-muzaffarnagar-news-mrt578223079","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को गोली मारी, बचाव करने पर साथी पर भी हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को गोली मारी, बचाव करने पर साथी पर भी हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिखेड़ा। क्षेत्र के बहादरपुर में आपसी विवाद के चलते बृहस्पतिवार देर शाम एक युवक को घर से बुलाकर गोली मार दी गयी। विरोध करने पर घायल युवक के साथी को भी तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गये। गोली से घायल युवक को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया है।
सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बहादरपुर निवासी अनमोल पुत्र सुदेश मुजफ्फरनगर स्थित एक कालेज में पढ़ता है। अनमोल का गांव के ही आदित्य पुत्र संजीव से किसी बात को लेकर आपस में विवाद चल रहा हैं। इसी बात को लेकर आदित्य ने फोन कर अनमोल को गुलाब सिंह के घेर में बुला लिया। आदित्य का साथी तुषार भी उसके साथ गया। वहां पर अनमोल अपने चार पांच साथियों के साथ पहले से मौजूद था। दोनों पक्षों में बातचीत करते हुए विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर आदित्य ने तमंचा निकाल कर अनमोल पर गोली चला दी। गोली अनमोल के कंधे में जा लगी। अनमोल के साथ मौजूद तुषार पुत्र बालेंद्र ने विरोध किया, तो सिर पर तमंचे की बट मारकर उसे भी घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना देने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से अनमोल को गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि युवकों में किसी बात को लेकर आपस में विवाद चल रहा था। विवाद किस बात पर था, अभी जानकारी नहीं मिली हैं। अभी तहरीर भी नहीं दी गयी है।