फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   young man was mercilessly beaten by tying him to a tree, the video went viral

Muzaffarnagar News: पशु चोरी करने के शक में पेड़ से बांधकर युवक को बेरहमी से पीटा, मुकदमा दर्ज

Mon, 01 May 2023 02:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 01 May 2023 02:32 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शाहपुर थानाक्षेत्र में युवक को पेड़ से बांधकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। बताया गया कि युवक पर पशु चोरी का आरोप लगाने के बाद उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। पीड़ित के चाचा ने पुलिस में तहरीर दी है। 

विज्ञापन
young man was mercilessly beaten by tying him to a tree, the video went viral
युवक से मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के शाहपुर थानाक्षेत्र में गांव गढ़ी दुर्गनपुर के ग्रामीणों ने एक युवक की पशु चोरी के शक में पेड़ से बांधकर बेरहमी से पिटाई की। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़ित के चाचा ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


गांव बरवाला निवासी मुनसब ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका भतीजा मुकीम रविवार की सुबह कार से शाहपुर से लौट रहा था। रास्ते में उसकी कार का एक्सीडेंट हो गया। वह कार को वहीं छोड़कर पैदल ही अपने गांव जा रहा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Weather Report: पश्चिमी यूपी में कई स्थानों पर बारिश, तापमान गिरा, पढ़ें-अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के नजदीक पहुंचा तो गढ़ी दुर्गनपुर के कुछ लोग वहां आए और उसके भतीजे को जबरदस्ती अपने गांव ले गए। एक पेड़ से बांधकर 20 से 25 लोगों ने बड़ी बेरहमी से लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की। इससे वह बेहोश हो गया। बताया कि पशु चोरी करने के शक में उसकी पिटाई की है।

इसके बाद उसके भतीजे को पुलिस को सौंप दिया। मुनसब ने आठ लोगों को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। दो लोगों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है। - विनय शर्मा, थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed