{"_id":"63f11845838cc84de901d999","slug":"the-young-man-misbehaved-with-swami-dipankar-maharaj-in-mahaarti-muzaffarnagar-news-c-14-1-124532-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: महाआरती में युवक ने स्वामी दीपांकर महाराज के साथ की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: महाआरती में युवक ने स्वामी दीपांकर महाराज के साथ की अभद्रता
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान भोलेनाथ की महा आरती में शामिल होने के लिए आए स्वामी दीपांकर महाराज के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है । उनके अनुयायियों ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की है।
शनिवार को रात के समय स्वामी दीपांकर महाराज ने बताया कि वह मुजफ्फरनगर में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव चौक पर होने वाली महा आरती में शामिल होने आए थे। इसके बाद उन्होंने शिव चौक पर आयोजित जागरण के मंच पर पहुंचकर अपने द्वारा चलाई जा रही भिक्षा यात्रा की जानकारी दी और राष्ट्र के प्रति एक संदेश दिया। जैसे ही वह मंच से नीचे उतरने लगे तभी एक युवक ने उन्हें धक्का दिया और अभद्रता कर थूका। इस बारे में पास में खडे पुलिसकर्मियों से शिकायत की गई। महाराज ने इस घटना को दुखद बताया है।
उधर, उनके अनुयाई भाजपा नेता श्री मोहन तायल ने बताया कि उन्होंने इस बारे में एसएसपी के पीआरओ को पूरे मामले से अवगत कराया है। शहर कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह का कहना है जिस युवक ने अभद्रता की है वह मनोरोगी हैं। उसे पकड़ लिया गया है।