फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The young man in the race to 414

सदर, बुढ़ाना के 414 युवक दौड़ में पास

Sat, 10 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 10 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
The young man in the race to 414
मुजफ्फरनगर में स्पोर्ट्स स्टेडियम में सेना की भर्ती के लिए दौड़ते युवक। - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर। सेना भर्ती को अंतिम दिन युवाओं में गजब का जोश दिखा। सर्दी का सीना चीर कर जिले के युवाओं ने मैदान मार लिया। सदर और बुढ़ाना तहसील के जोशीले युवाओं ने कड़ाके ठंड में हिम्मत दिखाकर सेना के परीक्षण पास किए। दौड़ में 6534 में से 414 युवा पास हुए। जिन्हें सेना के अधिकारियों ने आगे की प्रक्रिया के लिए मैदान पर रोका। दौड़, कूद-फांद के बाद अब पास हुए युवाओं की मेडिकल टेस्ट की बारी है। 11 दिसंबर को मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा।       
विज्ञापन


स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही सेना भर्ती में शुक्रवार को मुजफ्फरनगर की सदर और बुढ़ाना तहसील के युवाओं को बुलाया गया। कोहरे और धुंध के चलते दौड़ में व्यवधान पड़ा। कोहरे के कारण ट्रैक गीला होने से भी युवाओं को परेशानी हुई साथ ही दौड़ देरी से प्रारंभ हुई। सर्दी के कारण भर्ती की प्रक्रिया देर शाम तक पूर्ण हो रही है। ठंड युवाओं के लिए सितमगर बन गई है। रात का तापमान लुढ़कने से युवा अधिक बेचैन रहे, क्योंकि स्पोर्ट्स मैदान पर पहुंचने के लिए युवाओं को रात्रि ढाई बजे का समय दिया गया है।
विज्ञापन

मैदान पर एंट्री करते ही सेना के नियम युवाओं की कंपकंपी छुड़ा रहे हैं। ऊपर से सर्दी ने जीना मुहाल कर रखा है। शुक्रवार को सदर और बुढ़ाना तहसील के 7474 युवाओं को बुलाया गया। जिसमें 940 युवाओं को प्री-हाइट में बाहर कर दिया गया। इसके बाद 6534 युवाओं को दौड़ के लिए चुना गया। निर्धारित समय में दौड़ पूरी करने में 414 युवा पास हुए। जिन्हें सेना अधिकारियों ने भर्ती प्रक्रिया के लिए मैदान में रोक लिया, बाकी को बाहर कर दिया। इन युवाओं ने बीम पुशअप, लांग जम्प कराई गई।       
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों को छोड़ने पड़े होटल      
मुजफ्फरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही भर्ती प्रक्रिया में आए सेना के अफसर जिले में अलग-अलग होटलों में ठहरे हुए हैं। जिन्हें शुक्रवार से होटल छोड़ने पड़े। क्योंकि विवाह, शादी के साये होने के कारण भीड़ बढ़ी तो सैन्य अफसरों को मेरठ कैंट का रुख करना पड़ा। जिले में अधिकांश होटलों में कमरे खाली न मिलने के चलते सेना के अधिकारी रवाना हो गए।     


सेना में भर्ती के लिए आज दौड़ेंगे धर्मगुरु
मुजफ्फरनगर। अब तक सेना में भर्ती होने के लिए युवाओं ने जोश दिखाया है। सेना की प्रत्येक यूनिट में एक धर्मगुरु चयनित होता है। इसमें हिंदू में पंडित, मुस्लिम में शिया मौलवी, सिख में ग्रंथी और ईसाई यूनिट में पादरी तथा बौद्धिक यूनिट में मॉक धर्म गुरु रखे जाते हैं। इसके लिए शनिवार को यूपी और यूके से आए धर्म गुरुओं के 4500 आवेदनकर्ताओं को बुलाया गया है। धर्मगुरुओं की भी दौड़ होगी। इनके लिए आठ मिनट का समय दौड़ पूरी करने के लिए रखा गया है।     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed