फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The young man had looted the chain with his partner to meet the expenses.

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - खर्च पूरे करने के लिए लूटी थी चेन

Fri, 24 Nov 2023 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 24 Nov 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
The young man had looted the chain with his partner to meet the expenses.
- पुलिस ने चेन के साथ एक आरोपी दबोचा, दूसरे आरोपी की तलाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने होटल कारोबारी की पत्नी से चेन लूट का खुलासा किया है। एक आरोपी को चेन सहित दबोचा गया। वह खर्च पूरे न होने से परेशान था इसलिए उसने अपने साथी के साथ चेन लूट की योजना बनाई थी। उसे चेन बरामद कर पकड़ा गया है जबकि उसका एक साथी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
19 नवंबर को आवास विकास शाकुंतलम में होटल कारोबारी प्रदीप त्यागी की पत्नी की चेन बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट ली थी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की थी। सीसीटीवी की मदद से एक आरोपी गांधी नगर, नई मंडी कोतवाली निवासी अनमोल गर्ग उर्फ निक्कू को पकड़ा गया है। उसके खिलाफ पहले भी नई मंडी व खतौली में दो मुकदमे दर्ज हैं। उसने पुलिस को बताया कि वह छोटी मोटी नौकरी करता था। फिजूल खर्च व नशे का आदी है। खर्च पूरे नहीं हो पा रहे थे इसलिए उसने अपनी साथी नत्थूपुरा डीसीएम काॅलोनी बुराड़ी दिल्ली निवासी आशीष बावरिया के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी।
विज्ञापन

महिला की लूटी आधी चेन उससे बरामद हुई है, जबकि आधी चेन व लाॅकेट आशीष के पास है। जो दिल्ली चला गया था। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी का चालान कर उसके साथी की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल तिराहा तक हटवाया अतिक्रमण

मुजफ्फरनगर। सीओ सिटी राम आशीष यादव ने शहर कोतवाली व सिविल लाइन थाना पुलिस के साथ शिव चौक से अस्पताल तिराहे तक अतिक्रमण हटवा दिया गया। दुकानदारों का सामान हटवाते हुए उनसे अतिक्रमण न करने की अपील भी की गई। एसएसपी संजीव सुमन के आदेश पर शहर में अतिक्रमण हटाव अभियान चलाया जा रहा है। चार दिन पहले झांसी की रानी, टाउन हाल रोड, एसडी मार्केट के पास से पुलिस ने अतिक्रमण हटवाया था। बृहस्पतिवार को सीओ सिटी राम आशीष यादव ने शहर कोतवाली व सिविल लाइन थाना पुलिस को साथ लेकर शाम के समय शिव चौक से अस्पताल तिराहा तक अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान सड़क किनारे खडी ठेलियां, रेहड़े हटवाए गए। दुकानों से ज्यादा बाहर रखा सामान भी हटवा दिया गया। दुकानदारों को इस दौरान चेतावनी दी गई तो उनसे अतिक्रमण न करने की अपील भी की गई। कहा गया कि यदि अतिक्रमण दोबारा किया गया तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed