फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The young man got poisoned and fed up with his wife.

पत्नी से तंग आकर युवक ने जहर खाकर दी जान    

Thu, 28 Jun 2018 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Thu, 28 Jun 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
The young man got poisoned and fed up with his wife.
demo pic
मुजफ्फरनगर नई मंडी क्षेत्र के अग्रसेन विहार निवासी युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। उसकी लाश शहर के बालाजी चौक के पास मिली। तलाशी लेने पर युवक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने खुद को पत्नी से त्रस्त बताते हुए अपनी सास समेत तीन लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने लाश को मोर्चरी भेजते हुए प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के बालाजी चौक पर बुधवार सुबह एक युवक सड़क किनारे पड़ा मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। इस पर पुलिस ने लाश के कपड़ों की तलाशी ली, तो उसमें एक कागज मिला, जिस पर लाल पेन से चार लाइन का सुसाइड नोट लिखा हुआ था।
विज्ञापन


उक्त सुसाइड नोट में मरने वाले युवक ने अपना नाम-पता नरेंद्र कौशिक पुत्र प्रभाकर कौशिक निवासी अग्रसेन विहार लिखा हुआ था। इसके साथ ही अगली लाइन में युवक ने लिखा हुआ था कि वह अपनी पत्नी से बेहद त्रस्त है। इसके बाद की दो लाइनों में युवक ने दो लोगों के नाम लिखते हुए सास को भी अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुसाइड नोट से युवक की शनाख्त हो गई। पुलिस ने लाश को मोर्चरी भेजते हुए उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। युवक द्वारा आत्महत्या करने की सूचना पर उसके रोते-बिलखते परिजन शहर कोतवाली पहुंचे और पुलिस से मामले की जानकारी ली। मामले की जांच कर रहे एसआई नेत्रपाल सिंह ने बताया कि युवक की जेब से सुसाइड नोट मिला है। उक्त सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।  

घंटो पड़ा तड़पता रहा, नहीं मिला उपचार
मुजफ्फरनगर। अग्रसेन विहार निवासी नरेंद्र कौशिक कई घंटे बालाजी चौक के पास सड़क किनारे पड़ा तड़पता रहा, मगर लोग संवेदनहीन बने रहे। राहगीर और लोगों की भीड़ उसे देखती और आगे बढ़ जाती, किसी ने भी उसे उठाकर डॉक्टर के पास ले जाने की मानवता नहीं दिखाई। जिस स्थान पर वह पड़ा तड़प रहा था, उसके ठीक सामने डॉक्टरों के दो नर्सिंगहोम भी है, मगर उसे उपचार नहीं मिला।

लोग उसे तड़पकर मरता देखते रहे। भीड़ के सामने ही उसने दम तोड़ दिया। किसी राहगीर ने पुलिस कंट्रोल रूम को इस संबंध में सूचना दी, मगर सूचना दिए जाने के बाद भी पुलिस एक घंटे बाद मौके पर पहुंची, क्योंकि जिस स्थान पर वह पड़ा था, वह शहर कोतवाली और सिविल लाइन थाना क्षेत्र की सीमा है। दोनों थानों की पुलिस एक दूसरे का क्षेत्र बताती रही। बाद में शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक नरेंद्र कौशिक दम तोड़ चुका था। यदि समय पर नरेंद्र को उपचार मिल जाता, तो शायद उसकी जिंदगी बच सकती थी।   


देर शाम मृतक नरेंद्र कौशिक के पिता हरियाणा के सोनीपत जनपद के मोहल्ला भाटान के मूल निवासी प्रभाकर कौशिक ने आरोपियों के खिलाफ बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। शहर इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर सुसाइड नोट में उल्लिखित नरेंद्र की पत्नी सुमन, सास लाली के साथ ही  बिट्टू व सोनू के खिलाफ  एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed