फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The young man entered Gaudiya Math and waved his pistol, threatened the saint

Muzaffarnagar News: युवक ने गौडि़या मठ में घुसकर लहराया तमंचा, संत को दी धमकी

Wed, 15 Mar 2023 08:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 08:09 PM IST
विज्ञापन
The young man entered Gaudiya Math and waved his pistol, threatened the saint
50 हजार की रंगदारी भी मांगी, पुलिस ने आरोपी का चालान किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा (मुजफ्फरनगर)। शुकतीर्थ स्थित गौडि़या मठ के संत भक्ति भूषण गोविंद को मुकदमे की रंजिश के चलते आरोपी ने हाथ में तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी। संत से पचास हजार की रंगदारी भी मांगी गई हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
शुकतीर्थ स्थित गौड़िया मठ के संत भक्ति भूषण गोविंद ने शुकतीर्थ में रहने वाले बेलड़ा के मूल निवासी आशू तोमर के विरुद्ध एक मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। संत का आरोप है कि आशु तोमर तभी से भक्ति भूषण गोविंद से रंजिश रखता चला रहा है। मंगलवार शाम आरोपी आशु तोमर मठ के अंदर जा घुसा और उसने तमंचा लहराना शुरू कर दिया। उसने संत को जान से मारने की धमकी दी। 50 हजार की रंगदारी मांगी जब उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी धमकी देकर फरार हो गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुशील कुमार सैनी ने बताया कि आरोपी के विरुद्घ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर तमंचा व कारतूस बरामद चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाइक सवार दो घायल
मीरापुर। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग स्थित पेट्रोल पंप के निकट गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्राले टक्कर से किला परीक्षितगढ़ निवासी आशु और नूर मोहम्मद घायल हो गए। उनकी बाइक ट्राले के पहिये के नीचे आ गई। बाइक में आग लग गई। आसपास के लोगों ने मिट्टी और पानी डालकर आग बुझाई। दुघर्टना के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर फरार हो गया। बाइक सवार ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed