फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The work of laying the girder over the rail line between the flyovers is completed

Muzaffarnagar News: फ्लाईओवर के बीच रेल लाइन के ऊपर गर्डर बिछाने का काम पूरा

Mon, 17 Apr 2023 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
The work of laying the girder over the rail line between the flyovers is completed
निर्माणाधीन फ्लाईओवर के बीच आ रही विद्युत हाईटेंशन लाइन हटने का इंतजार
सहारनपुर-मुजफ्फरनगर रेल लाइन पर दो घंटे का लिया ब्लॉक
विज्ञापन




कोई भी ट्रेन प्रभावित नहीं हुई
संवाद न्यूज एजेंसी



मुजफ्फरनगर/चरथावल। निर्माण कंपनी ने रेलवे अधिकारियों की मौजूदगी में पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेल लाइन के ऊपर गर्डर बिछाने का कार्य पूरा कर लिया है। रविवार को मुजफ्फरनगर-सहारनपुर रेल मार्ग पर दो घंटे का ब्लॉक लिया गया। इस दौरान कोई भी ट्रेन प्रभावित नहीं हुई।



राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से पानीपत-खटीमा मार्ग का कार्य मुजफ्फरनगर की सीमा में अंतिम चरणों में चल रहा है। पीनना-मुजफ्फरनगर बाइपास का निर्माण पूरा करने के बाद 30 जून तक विभाग को सुपुर्द करना कंपनी की प्राथमिकता में है। फ्लाईओवर को पूरा करने में अड़चनों को पूरा किया जा रहा है। रविवार को 12:10 बजे से दो घंटे का ब्लॉक लेकर लाइन के ऊपर गर्डर आदि का काम पूरा किया गया।
विज्ञापन

कंपनी के परियोजना प्रबंधक गिरिजेश त्रिपाठी ने बताया रेलवे के ब्लाक के दौरान आसपास स्टेशनों पर कोई ट्रेन नहीं रोकी गई। दरअसल, ब्लॉक के समय में ट्रेनों का आवागमन नहीं था। रेलवे के सीनियर सेक्शन ऑफिसर पवन भारती, सहायक अधिशासी अभियंता, ट्रेफिक इंस्पेक्टर योगेंद्र झा की मौजूदगी में ब्लॉक लेकर कार्य संपन्न कराया गया। बामनहेड़ी स्टेशन और रोहाना कलां स्टेशन के बीच लाइन पर ब्लॉक लेकर कंपनी की बड़ी मशीनों ने काम हुआ।। फोरलेन के दोनों तरफ 51 मीटर के 72-72 टन के गर्डरों को सेट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन








सहारनपुर हाईवे के पास विद्युत लाइन हटनी बाकी

फ्लाईओवर का कार्य मात्र 10 फीसदी बचा है। मगर, मलीरा के पास मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे के पास विद्युत निगम की हाईटेंशन लाइन नहीं हट पा रही है। हाईवे के ऊपर फ्लाईओवर का काम पूरा करने के लिए लखनऊ से अनापत्ति पत्र मिले महीने भर से ज्यादा हो गए है। मगर, निर्माणाधीन मार्ग की जद में आ रही हाईटेंशन लाइन हटने की प्रक्रिया में प्रगति कछुआ चाल से चल रही है। एनओसी मिलने के बाद एक महीने में पूरा कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed