फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The work of Asha is the biggest social service: Dr. Balyan

आशाओं का कार्य सबसे बड़ी समाजसेवा : डॉ. बालियान

Sat, 30 Sep 2023 05:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 05:35 PM IST
विज्ञापन
The work of Asha is the biggest social service: Dr. Balyan
फोटो समाचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि आशाओं का कार्य सबसे बड़ी समाज सेवा है। उन्होंने कहा कि आशा बहनें स्वास्थ्य विभाग का गांवों में सबसे मजबूत स्तंभ हैं। आशाओं को जो मानदेय मिलता है, वह उससे कई गुना ज्यादा कार्य करतीं हैं। समाज इनका हमेशा ऋणी रहेगा।

भोपा रोड स्थित एक बैंकटहॉल में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने किया। डॉ. निर्वाल ने कहा कि आशाओं की ओर से स्वास्थ्य के क्षेत्र में किया जा रहा कार्य अतुलनीय, अत्यंत प्रशंसनीय और सराहनीय है।
विज्ञापन

डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कहा कि आशाएं स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष रूप से योगदान कर रहीं हैं। यही कारण है कि मुजफ्फरनगर पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं में अग्रणी स्थान पर है। सीडीओ संदीप भागिया ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को पूरे प्रदेश में सभी कार्यक्रमों के अंतर्गत ऊंचे पायदानों में पहुंचने में आशाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशा सम्मेलन में प्रत्येक ब्लॉक की तीन आशाओं को सर्वोत्तम कार्य करने पर प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। इनमें कुल 33 आशाएं शामिल रहीं। इसके अलावा 71 आशाओं को उपहार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आशा सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए। खतौली ब्लॉक की आशाओं ने समूह नृत्य, नगरीय क्षेत्र की आशाओं ने मातृ स्वास्थ्य पर नाटक और जानसठ ब्लॉक की आशाओं ने हिंदुस्तान की बेटी समूह नृत्य व डॉ. आनंदी घोष पर नाटिका का मंचन किया। कार्यक्रम में एस डी ग्लोबल स्कूल की छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं।


इस मौके पर सहारनपुर मंडल की अपर निदेशक चिकित्सा डॉ. ज्योत्सना वत्स, सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार, महिला सीएमएस डॉ. आभा आत्रे, जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. लोकेश गुप्ता, एसीएमओ डॉ. अरविंद पंवार, डॉ. राजीव निगम, डॉ. प्रशांत कुमार, रंजीत कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह, डीपीएम विपिन कुमार, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. गीतांजलि वर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed