फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The woman fell in love with a young man half her age, left behind four children and husband

अपनी उम्र से आधी उम्र के युवक से हुआ प्रेम, चार बच्चे और पति को छोड़ गई महिला

Tue, 19 Jul 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
The woman fell in love with a young man half her age, left behind four children and husband
अपनी उम्र से आधी उम्र के युवक से हुआ प्रेम, चार बच्चे और पति को छोड़ गई महिला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली चार बच्चों की मां को अपनी उम्र से आधी उम्र वाले युवक से प्रेम हो गया। महिला चार बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के घर जा पहुंची। इसके बाद मामला कोतवाली पहुंचा। पुलिस को बयान देने के बाद महिला प्रेमी के साथ चली गई।

शहर कोतवाली की किदवईनगर पुलिस चौकी क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला रविवार शाम को लापता हो गई थी। इस बारे में शहर कोतवाली पुलिस को मौखिक सूचना दी गई थी। सोमवार सुबह महिला एक युवक व कुछ लोगों के साथ कोतवाली पहुंची। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसे शराब पीकर पीटता है। उसके चार बच्चे भी हैं, जो अपने पिता के पास हैं। अब वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती, प्रेमी के साथ रहेगी। महिला के साथ आए युवक ने महिला को अपनाने की बात कही। पुलिस ने महिला के पति व उसके परिजनों को भी बुला लिया। तीन घंटे की गहमा-गहमी के कोई निर्णय नहीं निकल सका। इस बीच महिला प्रेमी के साथ ही जाने की जिद पर अड़ी रही। शहर कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्र ने बताया कि महिला ने प्रेमी के साथ रहने की जिद की थी। इसके बाद दोनों पक्ष समझौता कर चले गए। महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed