{"_id":"67f818376569a5ae2308ba4b","slug":"the-way-is-cleared-for-the-construction-of-an-auditorium-with-a-capacity-of-500-people-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-143284-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: 500 लोगों की क्षमता वाले ऑडिटोरियम निर्माण का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: 500 लोगों की क्षमता वाले ऑडिटोरियम निर्माण का रास्ता साफ
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जीआसी परिसर में 500 लोगों की क्षमता वाले ऑडिटोरियम निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। एमडीए बोर्ड ने ईपीसी मोड में निर्माण कार्य कराए जाने के प्रस्ताव को पास कर दिया। अब कार्यदायी संस्था की ओर से जीआईसी स्थल परिसर का सर्वे कर डीपीआर और आर्किटेक्चरल ड्राइंग तैयार की जाएगी।
500 व्यक्तियों की क्षमता के ऑडिटोरियम निर्माण के लिए प्राधिकरण की नगरीय अवस्थापना निधि से 25 करोड़ का बजट तैयार किया गया है। ऑडिटोरियम राजकीय इंटर काॅलेज की 80 हेक्टेयर भूमि में से 10 हजार वर्ग मीटर पर बनाया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए एमडीए की 17 मई 2023 को हुई बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया था, लेकिन कभी चुनाव आचार संहिता लागू होने और कभी एक से अधिक निविदा न निकल पाने के कारण ऑडिटोरियम निर्माण स्थगित होता रहा है। कुछ माह पहले एमडीए की ओर से प्रस्ताव रखा गया था कि ऑडिटोरियम निर्माण ईपीसी मोड पर कराया जाए। इसका प्रस्ताव नौ अप्रैल को आयोजित बोर्ड बैठक में स्वीकृत कराने को लेकर सहमती बनी थी।
ईपीसी मोड पर की जाएगी निविदा आमंत्रित : कुंवर बहादुर
एमडीए सचिव कुंवर बहादुर का कहना है कि ऑडिटोरियम का निर्माण ईपीसी मोड पर कराने का प्रस्ताव पास हो गया है। ईपीसी मोड से कराए जाने वाले कार्यों के लिए दस्तावेज तैयार हो गए हैं। डीपीआर तैयार कराए जाने के लिए स्थल का सर्वे, मृदा परीक्षण एवं ड्राइंग तैयार कराकर शीघ्र ही ईपीसी मोड पर निविदा आमंत्रित की जाएगी।