फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The wait of the municipality was ruined due to three hours of rain

Muzaffarnagar News: तीन घंटे की बारिश में पालिका के इंतजार हुए धड़ाम

Sat, 30 Aug 2025 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
The wait of the municipality was ruined due to three hours of rain
रुड़की रोड पर मूसलाधार बारिश के दौरान दुपहिया वाहन बंद होने से परेशान युवा। स्रोत-स्वयं।
मुजफ्फरनगर। सिर्फ तीन घंटे की मूसलाधार बारिश में पालिका के जलनिकासी के इंतजाम धरे रह गए। मुख्य मार्गेां से लेकर गलियों, बाजारों और घरों में पानी भर गया। जीआईसी मैदान की दीवार गिर गई। आम जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। 101.8 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई। दिन के तापमान में पांच डिग्री की गिरावट रही।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब आठ से 11 बजे बारिश शुरू हुई। तेज बारिश के कारण कुछ ही देर में सड़कों पर जलभराव हो गया। शिव चौक से वाहनों का गुजरना मुश्किल हो गया। बेसमेंट में बनी तहसील मार्केट की दुकानों में पानी भर गया। व्यापारियों ने पालिका की बदइंतजामी पर नाराजगी जताई। जानसठ रोड स्थित एसकेबी आरोग्यम हास्पिटल की पार्किंग में जल भराव हो गया और दीवार गिर गई।
विज्ञापन

जसवंतपुरी, किदवई नगर, रामपुरी, नई आबादी, मक्की नगर में जलभराव होने के कारण गलियां काफी देर तक टापू बनी रही। गोल मार्केट में कईं फीट तक पानी भरा रहा। अंसारी रोड, आर्यपुरी, खादरवाला और खालापार की गलियां बारिश के पानी से लबालब रहीं। बारिश रुकने के काफी देर तक इन मोहल्लों की गलियों से जल निकासी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बोले व्यापारी
व्यापारी जितेन्द्र ने बताया कि जल भराव से उनको काफी नुकसान हुआ। निकासी की व्यवस्था के लिए कई बार चेयरपर्सन को कहा जा चुका है, लेकिन व्यवस्था नहीं बन पा रही।
खादी कपड़ो की दुकान करने वाले राघव ने बताया कि मामूली बारिश में ही दुकानों में पानी भरता है। गोल मार्केट में घुटना तक पानी आ गया था। जिस कारण परेशानी हुई।
व्यापारी भूपेन्द्र यादव ने बताया कि दुकान में पानी भरने से काफी नुकसान पहंचा है।
तीन बड़े नालों का निर्माण पूरा होने से राहत की उम्मीद

शहर के चारों और निकासी की बेहतर व्यवस्था के लिए जल निगम और सीएनडीएस की ओर से तीन बड़े नालों का निर्माण कराया जा रहा है। एक नाला लद्धावाला से रामलीला टिल्ला की ओर एवं काली नदी पर जाएगा। दूसरा नाला नावल्टी चौराहा से आबकारी चुंगी होते हुए काली नदी पर जाकर गिरेगा। दोनों नालों से शहर के रुड़की रोड और उसके दोनों ओर बसे क्षेत्र के पानी की निकासी होगी। एक नाला भोपा रोड से जानसठ रोड तक निर्मित कराया जा रहा है। जिससे भोपा और जानसठ रोड क्षेत्र के पानी की निकासी सुलभ हो सकेगी। तीनों नालों के निर्माण के लिए 40 करोड़ से अधिक का बजट तैयार किया गया है।
सोलानी में बढ़ा जलस्तर, खादर में डूबे खेत
पुरकाजी। खादर क्षेत्र की सोलानी नदी में पानी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। खादर के रास्तों पर पानी भरा हुआ है। गांव भदोला, पांचली, रामनगर, रजगल्ला पुर, शेरपुर नगला रतन पुरी, चमारावाला, अल्मावाला, जिंदा वाला, सुहेली, भैंसली वाला आदि गांवों के रास्तों पर पानी आ जाने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित है। राजू प्रजापति, यादराम प्रजापति, गुलशन कुमार, साधु राम, धर्म सिंह का कहना है कि सोलानी में अभी भी करीब 12 फीट पानी होने से ग्रामीणों को नाव में बैठकर ही नदी पार करनी पड़ रही है।
पानी भरन से तालाब नंगला मंदौड़ का कॉलेज
(फोटो समाचार)
सिखेड़ा/जानसठ। गांव नंगला मंदौड़ के भारतीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को घंटों हुई बारिश से पानी भर गया। इतना ही नहीं बारिश का पानी कॉलेज के कमरों में पहुंच गया। जिससे छात्र छात्राओं का कक्षाओं में बैठना भी मुश्किल हो गया था। छुट्टी होने पर छात्र छात्राओं को पानी से गुजरकर बाहर निकलने में काफी परेशानी उठानी पड़ी। प्रधानाचार्य दिनेश कुमार ने बताया कि एनएचएआई अधिकारियों की ओर से बारिश का पानी निकलने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जीनस पेपर मिल एवं बोर्ड मुजफ्फरनगर के एमएम वेयरहाउस में शुक्रवार को हुई बारिश से पानी भरने के कारण पेपर मिल को भारी नुकसान हो गया।

झमाझम बारिश से मार्ग हुए जलमग्न
फोटो समाचार
खतौली। बारिश से नगर में जीटी रोड, सैनी नगर, शराफत कॉलोनी, जैन नगर, होली चौक, रेलवे रोड, पक्का बाग में जलभराव हो गया। बारिश से हुए जलभराव से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के पानी को नगर के नाले नहीं झेल सके। जिससे जलभराव हुआ। देर शाम तक सड़कों पर भरा पानी धीरे धीरे कम हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed