फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The voice of the flute captivated the audience

चंदन की स्वर लहरियों से श्रोता मंत्रमुग्ध

Wed, 16 Oct 2019 07:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
The voice of the flute captivated the audience
स्पिक मैके के कार्यक्रम में बांसुरी वादन प्रस्तुत करते मैसूर चंदन कुमार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बांसुरी की स्वर लहरियों ने श्रोताओं का मनमोहा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जीसी पब्लिक स्कूल में स्पिक मैके की ओर से आयोजित बांसुरी वादन ने छात्र-छात्राओं पर अमिट छाप छोड़ी। मैसूर चंदन कुमार की बांसुरी की स्वर लहरियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भारतीय शास्त्रीय संगीत की कर्नाटक शैली में पहली बार कार्यक्रम सुन रहे श्रोताओं ने न केवल हर रचना का आनंद लिया, बल्कि साथ में ताल भी प्रदान की।
जीसी पब्लिक स्कूल की सीनियर विंग में स्पिक मैके की विरासत श्रृंखला 2019 की प्रथम प्रस्तुति में कर्नाटक से पधारे मैसूर चंदन कुमार ने श्रोताओं का दिल जीत लिया। उन्होंने कर्नाटक शैली में एक के बाद एक बेजोड़ संगीत रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को बांधे रखा। चंदन ने रागम हंसध्वनि में आदिताल में निबद्ध गणपति वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रात: कालीन राग भावली की मनमोहक प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि राग को हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत में विभास के नाम से जाना जाता है। रागम तालम पल्लवी में मृदंगम वादक बीएस प्रशांत और चंदन कुमार के बीच कमाल की जुगलबंदी का भी श्रोताओं ने भरपूर आनंद लिया। गांधी जी की 150 वीं जयंती वर्ष के मद्देनजर बापू का प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम पर सारे बच्चों ने तालियों को ताल में तब्दील कर अद्भुत माहौल रच दिया। इसी कड़ी में चंदन कुमार ने कार्यक्रम का समापन पुरंदरदास रचित तथा रूपक ताल में निबद्ध एक सुंदर भजन प्रस्तुत किया। कर्नाटक से ही पधारे बीएस प्रशांत ने मृदंगम पर नायब संगत प्रदान की।
विज्ञापन

इससे पूर्व, कार्यक्रम का शुभारंभ कलाकारों के साथ विनोद कुमार संगल, डॉ अशोक कुमार, महेश चंद गर्ग, नवीन कुमार तथा प्रधानाचार्य आजादवीर ने संयुक्तरूप से दीप प्रज्वलन से किया। इस दौरान डॉ एनएन पंत, डॉ मृदुला मित्तल, डॉ गरिमा जैन आदि मौजूद रहे। स्पिक मैके के कार्यकर्ताओं में राहुल सेन, अभिनव त्यागी, सागर बेनीवाल, हर्ष आदि का योगदान रहा। संयोजक आरएम तिवारी ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed