फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The villages that joined the city showed enthusiasm in voting

Muzaffarnagar News: शहर में शामिल हुए गांवों ने मतदान में दिखाया जोश

Thu, 04 May 2023 04:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 04:40 PM IST
विज्ञापन
The villages that joined the city showed enthusiasm in voting
सूजडू, कूकड़ा, सरवट, अलमासपुर में मतदाताओं में नजर आया उत्साह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। पालिका क्षेत्र के विस्तार के बाद पहली बार हुए चुनाव में 11 गांवों के वोटरों ने भी चेयरपर्सन के लिए वोट डाले। इन गांवों में वोट डालने को लेकर उत्साह दिखाई दिया। सूजडू, सरवट, अलमासपुर और कूकड़ा में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोटरों की लाइन लगी रही।
सुजडू गांव में वोट डालने को लेकर सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह नजर आया। मतदान केंद्रों पर यहां महिलाओं की लंबी कतार दिखाई दी। अब इन गांवों में प्रधान के स्थान पर पालिकाध्यक्ष ही काम करेंगे। जिला पंचायत और प्रधानी में जोर आजमाइश करने वाले लोग यहां अब सभासद में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। सुजडू निवासी फरमान, महताब और इंतजार का कहना है कि गांव में शहर की सभी सुविधाएं भी मिलनी चाहिए। विस्तार कर दिया गया है, लेकिन देखने वाली बात यह होगी कि आम जनता को कितना लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

कूकड़ा निवासी नाहर सिंह कहते हैँ कि पहली बार पालिका के लिए मतदान किया है। जो भी पालिकध्यक्ष बनें, उन्हें सबसे पहले 11 गांव के विकास पर ध्यान देना चाहिए। सरवट गांव के असलम का कहना है कि जिले के इस सबसे बड़े गांव के लोगों ने पहली बार निकाय चुनाव में वोट डाला। यहां के लोग इस बात से खुश है कि वह शहर का हिस्सा बन गए है, लेकिन विकास भी होना चाहिए। सरवट पूरी तरह शहर में मिला हुआ है, लेकिन शहर में शामिल नहीं था। यहां भी वोटरों में उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह अलमासपुर, शाहबुद्दीनपुर में उत्साह देखने को मिला। खांजापुर में भी सुबह से ही मतदाताओं की कतार लगी नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed