फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The villagers surrounded Navla SDM

नावला के ग्रामीणों ने एसडीएम को घेरा

Tue, 14 Jun 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 14 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
The villagers surrounded Navla SDM
एसडीएम का घेराव करते नावला के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
मंसूरपुर क्षेत्र के गांव नावला में वर्तमान तथा पूर्व प्रधान के बीच चल रही रंजिश में 128 ग्रामीणों को मुचलका पाबंद कर दिया गया है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने सोमवार को एसडीएम का घेराव किया।
विज्ञापन


गांव नावला निवासी वर्तमान प्रधान मांगी त्यागी और पूर्व प्रधान राजबाला के बीच चल रही चुनावी रंजिश में दोनों ओर से थाना मंसूरपुर में हत्या के प्रयास आदि के मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले में पुलिस ने 128 ग्रामीणों को मुचलका पाबंद किया है। इसके विरोध में सोमवार को ग्रामीणों ने तहसील पहुंचे और एसडीएम बाबूराम का घेराव किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि वर्तमान तथा पूर्व प्रधान के बीच चल रही रंजिश में पुलिस ने गलत तरीके से रिपोर्ट भेज कर बच्चों, बुजुर्गों समेत जो 128 ग्रमीणों को मुचलका पाबंद किया है, वह गलत है। ग्रामीणों का इस झगडे़ से कोई लेना देना नहीं है। वर्तमान प्रधान पति देवराज त्यागी तथा पूर्व प्रधान राजबाला के पुत्र ने भी ग्रामीणों के साथ पहुंच कर इस मामले में उन्हें बेकसूर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर एसडीएम ने ग्रामीणों से आपत्ति प्रार्थना पत्र देने के बाद पुन: जांच कराए जाने का आश्वासन देकर उन्हेें शांत किया। इस दौरान सुभाष त्यागी, अमरीश त्यागी, नरेंद्र त्यागी, रामरतन प्रधान, कृष्ण त्यागी, देवेंद्र, सोमेंद्र त्यागी, श्रीनिवास, सतकुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed