फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The villagers of Shahdabbar surrounded the destitute cattle

Muzaffarnagar News: शाहडब्बर के ग्रामीणों ने घेर में भरे निराश्रित गोवंश

Thu, 04 May 2023 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
The villagers of Shahdabbar surrounded the destitute cattle
बुढ़ाना के शाहडब्बर गांव में जाम लगाने वाले ग्रामीणों को समझाते इंस्पेक्टर।
बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर मार्ग पर जाम लगाकर समस्या के समाधान की मांग की
विज्ञापन

बीडीओ ने निराश्रित गोवंश को गोशाला भिजवाकर मामला शांत किया

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। शाहडब्बर गांव के ग्रामीणों ने गांव और खेत में घूम रहे निराश्रित गोवंश को एकत्र कर एक घेर में बांध दिया। बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर मार्ग पर जाम लगाकर समस्या के समाधान की मांग की। बीडीओ ने निराश्रित गोवंश को गोशाला भिजवाकर मामला शांत किया।
गांव शाहडब्बर में बुधवार को निराश्रित गोवंश की समस्या को लेकर ग्रामीण सड़क पर आ गए। ग्रामीणों ने खेत और गांव में घूम रहे निराश्रित गोवंश को घेरकर हरपाल के घेर में एकत्र कर बांध दिया। साथ ही विरोध में बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने निराश्रित गोवंश की समस्या से छुटकारा पाने के लिए जमकर हंगामा किया। खंड विकास अधिकारी से समस्या के समाधान की मांग की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए खंड विकास अधिकारी ने निराश्रित गाय को शाहपुर क्षेत्र की गोशाला में भिजवा दिया। बछड़े व सांड़ को बुड़ीनाकलां गांव की गोशाला में भिजवाने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। इस मौके पर जाम लगाने वालों में शोभाराम, सतीश, अनिल, बबलू, विकास, बाबू सिंह, ओमपाल, हरपाल व राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed