फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The two youths who murdered Jitendra were identified.

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - जितेंद्र की हत्या करने वाले दोनों युवकों की हुई शिनाख्त

Fri, 23 Feb 2024 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 23 Feb 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
The two youths who murdered Jitendra were identified.
- गिरफ्तारी के लिए तीन टीम गठित की हैं, पुलिस लगातार दे रही दबिश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। अलमासपुर निवासी जितेंद्र की हत्या करने वाले दोनों आरोपियों के बारे में पुलिस ने जानकारी जुटा ली है। उनकी शिनाख्त हो गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीम गठित की है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अलमासपुर में मंगलवार रात जितेंद्र उर्फ चुहिया की उसके दो दोस्तों ने उसके मकान की छत पर शराब पीने के दौरान विवाद होने पर चाकू से गर्दन रेत कर हत्या कर दी थी। दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। रात में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक की तब रात में शराब की दुकान व मृतक के मकान की गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों की फुटेज मिली थी। पुलिस ने फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की शिनाख्त कर ली है।
विज्ञापन

सीओ मंडी रूपाली राव ने बताया कि आरोपियों की शिनाख्त मीरापुर निवासी गगन शर्मा, पौड़ी उत्तराखंड निवासी राहुल नेगी के रूप में हुई है। दोनों आरोपी देहरादून में एक मैस में नौकरी करते हैं। मृतक के परिजनों ने आरोपियों से अपनी व मृतक की जान पहचान होने से इन्कार किया है। तीनों में कैसे संपर्क हुआ, सहित कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम बनाई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed