फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The truth of the rocket shattered ego

सच्चाई के अग्निबाण से अहंकार ध्वस्त

Fri, 23 Oct 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 23 Oct 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
The truth of the rocket shattered ego
मुजफ्फरनगर। दशहरे पर अहंकारी रावण का अंत हो गया। शहर में सात स्थानों पर मेले का आयोजन हुआ। नुमाइश ग्राउंड में रावण दहन के कार्यक्रम में हजारों लोग मौजूद रहे। रामलीला टिल्ला, पटेल नगर, नई मंडी, गांधी कालोनी, इंद्रा कालोनी में रावण दहन किया गया।
विज्ञापन


श्रीराम सेवा दल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रामलीला का भव्य मंचन नुमाइश ग्राउंड में हुआ। यहां रावण का 65 फुट
का पुतला, कुंभकरण का 60 फुट और मेघनाद का 50 फुट का पुतला बनाया गया। 15 फुट का भ्रष्टाचार का पुतला और अशोक वाटिका भी आकर्षण का केंद्र रहे। राम-रावण के युद्ध के बाद राम ने अग्णिबाण से रावण पर वार किया और रावण धू-धूकर जल उठा।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री संजीव बालियान रहे। अध्यक्षता उत्तम चंद शर्मा ने की। भाजपा नगराध्यक्ष श्रीमोहन तायल, राजीव गर्ग, सुनील ग्रोवर, रेवतीनंदन सिंघल, संजय अग्रवाल, कपिलदेव अग्रवाल आदि मौजूद रहे। आयोजन में श्रीरामसेवा दल के अध्यक्ष विनोद खेड़ा, महामंत्री अशोक डूमरा और उनकी टीम का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामलीला टिल्ला पर दशहरे का आयोजन हुआ। यहां भारी जनसमूह की मौजूदगी में रावण और उसके परिवार के पुतलों का दहन हुआ। मुख्य अतिथि सपा नेता गौरव स्वरूप रहे। रामलीला समिति के अध्यक्ष राजकुमार नरुला, आत्माराम गर्ग, कालूराम आदि रहे।

रामलीला पटेलनगर में दशहरे के अवसर पर रामलीला का मंचन हुआ। राम ने रावण का वध किया। केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान, पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, जितेंद्र कुच्छल, विकल्प जैन, अनिल ऐरन, प्रमोद गुप्ता, राजेश वर्मा, नीशू धीमान आदि मौजूद रहे।

रामलीला नई मंडी ने थाने के पास रावण दहन का आयोजन किया। काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। संजय मित्तल आदि का सहयोग रहा। गांधी कालोनी, इंद्रा कालोनी में भी रावण दहन के अवसर पर मेले का आयोजन हुआ। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। बीएसएफ को मुख्य स्थानों पर तैनात किया गया था। अधिकारी भी लगातार राउंड पर रहे।

भोपा में जला दिया गया रावण
भोपा। युवा रामलीला कमेटी भोपा के तत्वावधान में चली आ रहे श्रीराम लीला महोत्सव में दशहरे पर रावण का दहन किया गया।

इस अवसर पर श्रीराम, लक्ष्मण, शत्रुघ्न, भरत, हनुमान, सुग्रीव की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गईं। रावण और श्रीराम की सेना के बीच युद्ध का भी मंचन किया गया। युवा रामलीला कमेटी के डायरेक्टर अनिलकांत शर्मा, रजनीश, अमरपाल सैनी, शुभम शर्मा, हरीश राठी आदि उपस्थिति रहे।

शस्त्र पूजन कर राम का गुणगान
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय हिंदु एकता दल ने शस्त्र पूजन कर प्रभु श्रीराम का गुणगान किया।  राधा कृष्ण मंदिर नई मंड़ी में विधि विधान से पूजन पुरोहित पूरण चंद्र शास्त्री और कृष्णानंद मिश्रा ने कराया।

हिंदु एकता दल के संस्थापक पंकज गुप्ता ने कहा कि देश की एकता और सुरक्षा के लिए निर्भिकता से जिए। अन्याय और अधर्म के खिलाफ शस्त्र की लड़ाई की लिए तैयार रहे।

मौके पर भाजपा नेता संजय अग्रवाल, गोपाल सिंघल, कशिश गोयल, कामेंद्र प्रकाश, प्रभात शर्मा, राकेश, सागर, शुभम मित्तल, श्याम किशोर मिश्रा, विनय परिहार, सचिन कक्कड आदि मौजूद रहे।

शिव सैनिकों ने की शस्त्र पूजा
मुजफ्फरनगर। विजयदशमी के अवसर पर शिवसेना ने पार्टी कार्यालय पर शस्त्र पूजन किया। शिवसैनिकों ने समाज विरोधी ताकतों के खिलाफ संघर्ष का संकल्प लिया।

शिवसेना के प्रदेश उप प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने कहा कि हिंदू समाज में ऊंच नीच का भेदभाव समाज की एकता में सबसे बड़ी बाधा है। जब तक हिंदू समाज में जात-पात का भेदभाव समाप्त नहीं होगा, हिंदू विरोधी ताकतें पनपती रहेंगी।

वेस्ट यूपी के युवा शिवसेना प्रभारी मनोज सैनी ने कहा कि शस्त्र पूजन हमारी परंपरा है। मौके पर जिला प्रमुख नरेंद्र पंवार, योगेश शर्मा, अनुज चौधरी, देवेंद्र चौहान, ओमकार पंडित, राजेश शर्मा, लोकेश सैनी, सुरेंद्र मित्तल, राजीव वर्मा, गौरव गर्ग, शैलेंद्र आदि रहे।

कस्बे और देहात में भी रही दशहरे की धूम

पुरकाजी। विजय दशमी पर्व कस्बे व देहात क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया। कस्बे में रामलीला कमेटी की तरफ से शोभायात्रा निकाली गई, जो श्रीरामलीला भवन से आरंभ होकर मुख्य बाजार से गुजरती हुई सुशील खुल्लर के भट्ठे पर पहुंची जहां पर श्रीराम और रावण के बीच युद्ध हुआ।


प्रभारी निरीक्षक डीके शर्मा ने दशहरे स्थल पर गुब्बारे उड़ाकर खुशी का इजहार किया और रावण के पुतले को आग के हवाले कर दिया।

इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुशील कर्णवाल, महामंत्री सागर कोरी सहित भानू शर्मा, आनंद धीमान, सुशील वर्मा, नवीन गोयल, मणीकांत गोयल, मनोज कर्णवाल, लोकेश गोयल मनोज शर्मा, मोहन लाल आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed