{"_id":"617ee50761abf406073ada2a","slug":"the-truck-driver-had-hatched-a-conspiracy-to-rob-muzaffarnagar-news-mrt563148715","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक ने ही रची थी लूट की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक ने ही रची थी लूट की साजिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुगाना (मुजफ्फरनगर)। गांव जोगियाखेड़ा के पास ट्रक चालक से हुई लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पांच लाख रुपये बरामद कर उसे जेल भेज दिया है। आरोपी ने भुगतान के रुपये हड़पने के लिए लूट की फर्जी सूचना दी थी।
हरियाणा प्रांत के जनपद पानीपत निवासी धागा कारोबारी रणवीर सिंह ने अपने ट्रक पर बुढ़ाना के गांव विज्ञाना निवासी सलमान को बतौर चालक रखा हुआ है। शनिवार को सलमान पानीपत से धागा लेकर मेरठ के कस्बा सरधना गया था। वहां से उसने धागा उतारने के बाद सरधना के कारोबारी से पांच लाख रुपये का भुगतान लिया था। पानीपत लौटते समय करीब ढाई बजे गांव जोगियाखेड़ा पहुंचने पर उसने रणवीर सिंह को कॉल कर बाइक सवार दो बदमाशों पर भुगतान के पांच लाख रुपये लूटने की जानकारी दी।
रणवीर सिंह ने उसे पुलिस के पास जाने को कहा, जिस पर वह ट्रक लेकर परासौली चौकी पहुंचा और लूट की जानकारी दी। सूचना पर फुगाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में लूट की घटना को संदिग्ध देख चालक सलमान को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
शाम को रणवीर सिंह भी पानीपत से फुगाना थाने पहुंचे और ट्रक चालक पर ही पांच लाख रुपये गायब करने का शक जताया। पूछताछ में आरोपी चालक ने रुपये हड़पने के लिए लूट की फर्जी सूचना देने की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर जोगियाखेड़ा के जंगल में छिपाकर रखे गए पांच लाख रुपये भी बरामद कर उसे जेल भेज दिया है।