फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The trend of traditional look on Eid, young women are liking Sharara and Lehenga suits.

Muzaffarnagar News: ईद पर ट्रेडिशनल लुक का ट्रेंड, युवतियों को भा रहे शरारा और लहंगा सूट

Tue, 10 Mar 2026 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
The trend of traditional look on Eid, young women are liking Sharara and Lehenga suits.
शिव चौक स्थित बाजार में ईद की खरीदारी करती हुईं महिलाएं स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रमजान के लगभग दो सप्ताह बीतने के साथ ही बाजारों में ईद‑उल‑फितर की खरीदारी तेज हो गई है। शहर के प्रमुख बाजारों में परिधानों और मैचिंग ज्वैलरी की महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही हैं। महिलाओं में हैवी एंब्रायडरी वाले सूट और पारंपरिक परिधान की खास मांग है, जबकि युवतियों में डिजाइनर लहंगा सूट और शरारा का क्रेज देखने को मिल रहा है। त्योहार पर आकर्षक और ट्रेडिशनल लुक पाने के लिए युवतियां अपनी ड्रेस के साथ मैचिंग ज्वैलरी और फुटवियर तलाश रही हैं।
शहर के भगत सिंह रोड, झांसी रानी, खालापार, आनंदपुरी, नई मंडी समेत के बाजार में इन दिनों खरीदारी का सिलसिला चल रहा है। दोपहर से लेकर देर रात तक ग्राहक ईद की तैयारी में जुटे हुए हैं। बाजार में भी नए वैराइटी के परिधान से दुकानें सजी हुई हैं। शिव चौक स्थित दुकान के संचालक हरबीर सिंह ने बताया कि सहारनपुर, दिल्ली, सूरत से नए डिजाइन के सूट मंगाए गए हैं। महिलाओं की मांग में पारंपरिक हैवी सूट की मांग सबसे ज्यादा है। रंगों में चटख की बजाए हल्के रंग ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। पेस्टल कलर सभी की मांग में शामिल हैं। मिरर और दबका वर्क से हल्के रंगों में खूबसूरत कशीदाकारी के सूट बाजार में है।
विज्ञापन

-- बीएएलएलबी की छात्रा ईरम ने बताया कि ईद पर पारंपरिक परिधान पहनना और अच्छे से तैयार होना पसंद है। ईद से पहले नई ड्रेस को खरीदने का उत्साह हर साल रहता है। बाजार में लहंगा सूट की इस बार काफी वैराइटी है। सेलिब्रिटी के डिजाइन को फॉलो किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- इकरा का कहना है कि ईद से पहले खरीदारी का उत्साह सबसे ज्यादा रहता है। बाजार में पारंपरिक परिधान में काफी वैराइटी है। शरारा और लहंगा सूट पसंद में शामिल है। क्रीम कलर और पिस्ता रंग इस मौसम में ज्यादा अच्छा लग रहा है।

-- रोशी ने कहा कि ईद पर पूरा दिन मिलना-जुलना रहता है। इसलिए पारंपरिक के साथ आरामदायक ड्रेस खरीदनी है। एंब्रायडरी वाले कॉड सेट सबसे ज्यादा सही लग रहे है। इनको अन्य अवसरों पर भी प्रयोग किया जा सकता है।

शिव चौक स्थित बाजार में ईद की खरीदारी करती हुईं महिलाएं स्रोत संवाद

शिव चौक स्थित बाजार में ईद की खरीदारी करती हुईं महिलाएं स्रोत संवाद

शिव चौक स्थित बाजार में ईद की खरीदारी करती हुईं महिलाएं स्रोत संवाद

शिव चौक स्थित बाजार में ईद की खरीदारी करती हुईं महिलाएं स्रोत संवाद

शिव चौक स्थित बाजार में ईद की खरीदारी करती हुईं महिलाएं स्रोत संवाद

शिव चौक स्थित बाजार में ईद की खरीदारी करती हुईं महिलाएं स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed