फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The train did not run between Ambala-Delhi even on the third day

Muzaffarnagar News: तीसरे दिन भी अंबाला-दिल्ली के बीच नहीं चली ट्रेन

Wed, 12 Jul 2023 06:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 06:33 PM IST
विज्ञापन
The train did not run between Ambala-Delhi even on the third day
कई ट्रेनों का संचालन नहीं होने से यात्री रहे परेशान
विज्ञापन

कुछ ट्रेनों काे दिल्ली से रूट बदलकर चलाया गया

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर-अंबाला के बीच नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण मंगलवार को तीसरे दिन भी अंबाला-दिल्ली के बीच फर्राटा भरने वाली आधा दर्जन ट्रेनों का संचालन नहीं हो सका। कुछ ट्रेनों काे दिल्ली से रूट बदलकर चलाया गया हैं।
दस जुलाई को सहारनपुर-अंबाला के बीच नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी रेलवे ट्रेक पर आ गया था। इस कारण अंबाला होते हुए दिल्ली आना जाना करने वाली शालीमार एक्सप्रेस, इंटर सिटी एक्सप्रेस, सुपर आदि ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था। ये ट्रेनें मंगलवार को तीसरे दिन भी रद्द रही।
विज्ञापन

वहीं, छत्तीसगढ़, गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस ट्रेन को दिल्ली से वाया पानीपत निकाला जा रहा है। रेलवे स्टेशन प्रभारी अशोक यादव ने बताया कि तीन दिन से जो ट्रेन रद्द हैं, उनके संचालन के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली हैं। देहरादून से दिल्ली जाने वाली जनशताब्दी ट्रेन मंगलवार को देहरादून से छह घंटे देरी से आई हैं। हरिद्वार के रायवाला और मोतीचूर के बीच नदी का पानी रेलवे ट्रेक पर आने के कारण ट्रेन देर से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed