{"_id":"67954283223d30acad0e09c3","slug":"the-tone-of-patriotism-was-raised-with-the-collective-song-of-vande-mataram-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-138524-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: वंदेमातरम के सामूहिक गान से छेड़ी देशभक्ति की तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: वंदेमातरम के सामूहिक गान से छेड़ी देशभक्ति की तान
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के टाउनहॉल में राष्ट्रसेविका समिति व विश्व हिंंदू परिषद के तत्वावधान में वं
मुजफ्फरनगर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को टाउनहॉल में सामूहिक गायन किया गया। राष्ट्र सेविका समिति के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद व राष्ट्र सेविका समिति की सदस्याओं ने सबको देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।
इस दौरान विद्या भारती के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात विपुल छाबड़ा व सोनी शर्मा ने वंदेमातरम् का जो गायक नहीं वो यहां रहने के लायक नहीं प्रस्तुत कर श्रोताओं में जोश भर दिया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह प्रमोद त्यागी के संबोधन के बाद वंदेमातरम् का सामूहिक में गायन किया गया। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्रों ने ये देश है वीर जवानों का व भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्राओं ने मेरा रंग दे बसंती चोला और योगा प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। संचालन प्रधानाचार्या सीमा गोयल व सुचित्रा सैनी ने किया। राष्ट्रसेविका समिति की जिला संचालिका मंजू महेश्वरी ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विहिप प्रांतीय अधिकारी ललित महेश्वरी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिपं अध्यक्ष डाॅ. वीरपाल निर्वाल, पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व विधायक अशोक कंसल, आलोक स्वरूप, माधवी स्वरूप, डाॅ. प्रदीप, साधना, रमेश साईं, यशपाल पंवार मौजूद रहे।