{"_id":"67253f6af383e56477091614","slug":"the-three-main-intersections-of-the-city-will-be-beautified-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-133146-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: शहर के तीन मुख्य चौराहों का होगा सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: शहर के तीन मुख्य चौराहों का होगा सुंदरीकरण
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका शहर के तीन मुख्य चौराहों का सुंदरीकरण कराएगी। जिसके लिए बोर्ड ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।
व्ययानुमान तैयार होने के बाद तीसरी बार टेंडर निकाले गए। तीनों चौराहों के सुंदरीकरण पर लगभग 40 लाख रुपये का खर्च आएगा। चुनाव आचार संहिता हटने के बाद तीनों चौराहों का सुंदरीकरण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। नगर पालिका का विस्तार कर शहरी क्षेत्र में जोड़े गए 11 गांव में पालिका की ओर से विकास कराया जा रहा है। विस्तारीकरण के बाद शहर में शामिल गांव कूकड़ा और अलमासपुर चौराहों से लोगों का काफी आवागमन रहता है। दोनों चौराहों के माध्यम से आसपास के दर्जनों गांव के लोग नगर पालिका सीमा में प्रवेश करते हैं। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत सीमा विस्तार के बाद शहरी क्षेत्र में शामिल दोनों चौराहों सहित विश्वकर्मा चौक के विकास का भी खाका खींचा गया है। तीनों चौराहों के सुंदरीकरण के लिए तीसरी बार टेंडर निकाले गए।
पालिका निर्माण विभाग सहायक अभियंता अखंड प्रताप सिंह ने बताया, तीनों चौराहों का व्ययानुमान तैयार कर टेंडर निकाले गए थे। उन्होंने बताया कूकड़ा चौराहा के सुंदरीकरण के लिए 14.15 लाख और विश्वकर्मा चौक के लिए 13.86 लाख एवं अलमासपुर चौक के सुंदरीकरण के लिए 11.90 लाख में टेंडर छोड़ा गया है। बताया, चुनाव आचार संहिता हटने पर सुंदरीकरण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।