{"_id":"5fee20518ebc3e3db6082996","slug":"the-term-of-the-board-is-completed-but-not-averse-to-the-municipal-corporation-muzaffarnagar-news-mrt518313351","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम से गुरेज नहीं, बोर्ड का कार्यकाल पूरा हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम से गुरेज नहीं, बोर्ड का कार्यकाल पूरा हो
विज्ञापन
बोर्ड बैठक लेती पालिका चेयरपर्सन।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
नगर निगम से गुरेज नहीं पर बोर्ड का कार्यकाल पूरा हो
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका की बोर्ड बैठक में नगर निगम के प्रस्ताव पर असमंजस की स्थिति रही। बोर्ड के सभी सभासदों ने एकमत से कहा कि वह नगर निगम के समर्थक हैं, लेकिन वर्तमान बोर्ड अपना कार्यकाल पूरा करें, यह भी चाहते हैं। नगर निगम में कौन से गांव और क्षेत्र शामिल हो यह एक गंभीर मामला है। इस पर एक कमेटी गठित करने का प्रस्ताव पास हुआ। एटूजेड कंपनी के स्थान पर कूडे़ से जैविक खाद बनाने वाली अन्य कंपनी को कार्य दिए जाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया।
चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई पालिका बोर्ड की बैठक में केवल तीन प्रस्तावों पर चर्चा हुई, इन्हीं को लेकर यह बैठक बुलाई गई थी। शासन से नगर निगम बनाने को लेकर पालिका बोर्ड से राय मांगी गई थी। पालिका बोर्ड बैठक में यही मुख्य एजेंडा रहा। निर्वाचित 50 सभासदों में से 26 सभासद चेयरपर्सन को लिखित में यह प्रस्ताव दे चुके हैं कि उनका कार्यकाल बीच में समाप्त नहीं होना चाहिए। नगर निगम के प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो बोर्ड भंग हो जाएगा। पालिका बोर्ड के अभी तीन साल हुए हैं, इसके पूरे पांच साल होने चाहिए।
सभासद विपुल भटनागर ने सभी सभासदों की ओर से प्रस्ताव रखा कि नगर निगम बने, लेकिन वर्तमान पालिका बोर्ड अपना कार्यकाल पूरा करे। जिन गांवों और क्षेत्र को नगर निगम में शामिल करना है, उन्हें लेकर पालिका की एक समिति गठित की जाए। इस कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद बोर्ड में प्रस्ताव पास किया जाए। नगर से 170 मीट्रिक टन कूड़ा प्रतिदिन निकलता है। इसके निस्तारण के लिए रोलिज मैटीरियल हैंडलिंग सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड को ठेका दिया गया है। उक्त कंपनी को विद्युत कनेक्शन देने और एटूजेड पर बकाया बिजली का बिल जमा करने का प्रस्ताव भी हुआ। यह कंपनी कूड़े से जैविक खाद बनाने का काम करेगी। कंपनी को यह काम 39 लाख 50 हजार में दिया गया है। बोर्ड बैठक में नाली, पुलिया आदि बनवाने को प्रत्येक वार्ड में 50 हजार खर्च करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बोर्ड बैठक का संचालन गोपाल त्यागी ने किया। बैठक में सभासद ओमसिंह, सपना मलिक, नदीम खां, प्रेम कुमार, सलेकचंद, पूनम शर्मा, विपुल भटनागर, कुसुमलता पाल, परवेज आलम, अमित कुमार, सलीम अहमद, सरफराज आलम, शफीक अहमद, मनीषा तायल, मनोज वर्मा, नवाब जहां, अब्दुल सत्तार, सरफराज, सुषमा पुंडीर, कपिल पाहुजा, राजू त्यागी, प्रवीण पीटर, रानी सक्सेना, संगीता, साक्ष चुग्घ, ममतेश, सुनीता, दिलशाद, प्रियांशु जैन, पवन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सभी वार्डों में होगा विकास कार्य :अंजू अग्रवाल
मुजफ्फरनगर। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2020 कोरोना के कारण संघर्ष से भरा रहा है। पालिका ने एक दृढ निश्चय और एकजुटता के साथ काम किया। हमारे कई सभासद कोरोना पॉजीटिव भी हुए, लेकिन समाजसेवा के कार्य में पीछे नहीं हटे। विकास को समर्पित ऐसे बोर्ड का कार्यकाल पूरा होना चाहिए। उन्होंने सभी सभासदों और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं भी दी।