फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The temples of worship

दुर्गा अष्टमी पर किया गया कन्याओं का पूजन

Fri, 15 Apr 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 15 Apr 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
The temples of worship
मुजफ्फरनगर में मंदिर के बाहर लगी श्रद्धालुओं की कतार। - फोटो : अमर उजाला

 नवरात्रों में उपवास रखने के बाद अष्टमी को सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें लग गई। कन्याओं को जिमाया गया। श्री श्याम दुर्गा मंडल ने दुर्गा की शोभायात्रा का आयोजन किया। वासंती नवरात्र पर गुरुवार को अष्टमी पूजन के साथ तमाम घरों में कन्या पूजन हुआ।

विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने बीते एक सप्ताह से चल रहे व्रत खोले। मंदिरों में मां की आराधना की। नगर के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई। गांधी कालोनी में वैष्णो देवी मंदिर में लंबी कतारे लगी रही।
विज्ञापन


नईमंडी संकीर्तन भवन, भरतिया कालोनी, शिवशक्ति धाम, नुमाईश कैंप दुर्गा मंदिर, सर्राफा बाजार के पंचायती दुर्गा मंदिर, केशवपुरी के मंदिर में श्रद्घालुओं की काफी भीड़ रही। अष्टमी पर कन्याओं को जिमाने का कार्यक्रम सभी घरों में हुआ। कुछ लोग नवमी पूजन करते हैं, जिन्होंने अष्टमी को भी व्रत रखा। उधर, श्याम दुर्गा मंडल ने दुर्गा की शोभायात्रा निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाउन हाल प्रांगण में भुवनेश कपिल ने भगवती की पूजा अर्चना की। मुख्य अतिथि विधायक कपिलदेव अग्रवाल रहे। शोभायात्रा में नौ देवी स्वरुप झांकी निकाली गई। बैंडबाजों की धार्मिक धुनों पर भक्तजन नृत्य करते हुए पुष्पवर्षा कर रहे थे।


शहर के मुख्य मार्गों पर अनेक दुकानदारों ने मॉ दुर्गा की आरती उतारकर प्रसाद का वितरण किया। रजनीश मित्तल, अमित राजवंशी, विजय अरोरा, नंद किशोर नंदू, बाबूराम कौशल, अश्वनी रहेजा, देवकी नंदन, धर्मेंद्र चंचल, विजय सिंधी, सुरेश भगत, प्रशांत खत्री, प्रदीप गर्ग, अजय मित्तल, संदीप मित्तल आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed