{"_id":"5919f7cf4f1c1b8702f22f9d","slug":"the-temperature-reached-41-6-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार को 41.6 पर पहुंचा पारा, बढ़ती गर्मी से दिन में चार घंटे बाजार रहे सुनसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार को 41.6 पर पहुंचा पारा, बढ़ती गर्मी से दिन में चार घंटे बाजार रहे सुनसान
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 16 May 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
भीषण गर्मी के बीच गुजरते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को जिले में पारा 41.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गर्मी के कारण दोपहर में एक से शाम पांच बजे तक बाजारों में सुनसान की स्थिति रही। तपती धूप के कारण रोडवेज बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर भी भीड़ कम हो गई है।
गर्मी के मौसम में पारा तेजी के साथ बढ़ने लगा है। तेज धूप अपना असर दिखाने लगी है। सोमवार को तापमान यहां 41.6 पर पहुंच गया। भीषण गर्मी के चलते दोपहर में एक बजे से शाम पांच बजे तक बाजारों में चहल-पहल कम रही। तेज धूप में लोग अपने घर से बाहर कम ही निकल रहे हैं। इस गर्मी में अच्छी बात यह है कि लोगों को बिजली उपलब्ध हो रही है। गर्मी का असर आम जनजीवन पर यहां तक पड़ा है कि लोग अपने रोजमर्रा के काम सुबह और शाम पूरे करने लगे हैं।
तेज धूप से बचने का ही प्रयास कर रहे हैं। यही कारण है कि दोपहर में रोडवेज बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर भी भीड़ छट गई है। अधिक गर्मी से आदमी बचने का ही प्रयास कर रहा है। गर्मी के चलते शीतल पेय की डिमांड बढ़ गई है। बाजार में गन्ने के रस, जल जीरा, लस्सी, आइसक्रीम की दुकानों पर भीड़ बढ़ी है। इसके साथ ही शीतल पेय कंपनियों के पेय पदार्थों की डिमांड भी बढ़ गई है।