फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The technical flaws of the Morena sugar mill are removed

मोरना मिल की ट्रबाईन ठीक, किसानों में खुशी, पेराई शुरु

Sun, 09 Feb 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
The technical flaws of the Morena sugar mill are removed
मोरना चीनी मिल में ठीक कराई गई ट्रबाईन बिजली बनाती। - फोटो : KHATAULI
मोरना चीनी मिल की तकनीकी खामियां दूर, पेराई शुरू
विज्ञापन

मोरना। मोरना मिल की टरबाइन ठीक होने पर क्षेत्र के किसानों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। मिल ने पूरी क्षमता के अनुसार गन्ना पेराई आरंभ की। मिल ने किसानों के गन्ना सट्टे की पर्ची जारी कर समय से गन्ना लाने की अपील की।

दि गंगा किसान चीनी मिल मोरना की 28 जनवरी की रात को टरबाइन के गेयर बॉक्स का सिस्टम अचानक फैल हो गया था, जिसके चलते मिल में गन्ना पेराई बंद हो गई। मिल प्रबंधक हर्षवर्धन कौशिक ने बताया कि एमडी विमल कुमार दुबे और जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के प्रयासों के चलते पंजाब राज्य के नवा शहर स्थित कोआपरेटिव चीनी मिल से टरबाइन गेयर बॉक्स के उपकरणों को लाया जा सका। त्रिवेणी इंजीनियर टीम की मदद से मोरना मिल की टरबाइन में फिट किया गया है। गन्ना विकास अधिकारी अवधेश सिंह ने बताया कि कलेंडर के हिसाब से गन्ना सट्टे की पर्चियों को भेजा गया है। उधर, मोरना क्षेत्र के किसान प्रधान प्रकाशवीर बाबूजी, सुंदर प्रधान, बबलू प्रधान, सतेंद्र प्रधान, संसार सिंह, अजब सिंह प्रधान, चेयरमैन अजय सिंह, राजेश सहरावत, कैप्टन ज्ञानेंद्र, रामपाल सिंह, राहुल चौधरी, चंद्रवीर राठी, मुमताज अली, ब्लाक प्रमुख अनिल राठी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित राठी, डायरेक्टर संघ देवेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य ज्ञानेंद्र सिंह, हरीश राठी बब्बू, रजत, मनोज, सोनू, राजीव सिंह, बाबू खां, विकास डायरेक्टर, अखिलेश सिंह, उदयवीर सहरावत, राजेंद्र प्रधान, नेमपाल प्रधान, मेनपाल चेयरमैन आदि ने मिल प्रबंधन को मिल को पूरी क्षमता से चलाने के कार्यों की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed