{"_id":"5f1dbe628ebc3e9f6070c160","slug":"the-team-took-samples-for-investigation-in-khatauli-khatauli-news-mrt493190670","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम ने जांच के लिए सैंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम ने जांच के लिए सैंपल लिए
विज्ञापन
खतौली के अस्पताल में कोरोना के सैंपल लेती चिकित्सकों की टीम।
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम ने जांच के लिए सैंपल लिए
खतौली। कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे व्यापक इंतजाम के चलते रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना वायरस की जांच के सैंपल के लिए टीम बैठाई गई। व्यापारी नेता राजेश जैन ने बताया कि एसडीएम द्वारा सूचना दी गई की यदि किसी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण हैं, तो वह अपनी जांच करा सकता है। इसके अलावा व्यापारी भी अपने सैंपल देकर जांच करा सकता है। इसी क्रम में रविवार को जांच कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर काफी नगर के लोग व ग्रामीण पहुंचे। उन्होंने कोरोना की जांच के लिए अपने सैंपल दिए।
कस्बा भूड़ क्षेत्र सबसे व्यस्ततम क्षेत्र माना जाता है। भूड़ क्षेत्र से जानसठ रोड, मीरापुर रोड, घटायन रोड, फलावदा रोड पर पड़ने वाले दर्जनों गांवों से काफी ग्रामीण कस्बे में नौकरी, मजदूरी, स्कूल, ट्यूशन और बाहर जाने के लिए आते हैं। लॉकडाउन के दूसरे दिन जानसठ बस स्टैंड पर कोई भी यात्री दूर-दूर तक नहीं दिखाई दिया।