फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The team that went to catch electricity theft was surrounded

Muzaffarnagar News: विद्युत चोरी पकड़ने गई टीम का किया घेराव

Sat, 20 Sep 2025 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
The team that went to catch electricity theft was surrounded
तितावी। विद्युत निगम व विजिलेंस टीम ने विद्युत चोरी पकड़ने के लिए तितावी में छापा मारा। इससे नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने टीम को घेरावकर दो घंटे किया। बाद में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कराए जाने का आश्वासन मिला तो ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

विद्युत विभाग व विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार सुबह लगभग दस बजे तितावी में घर-घर चेकिंग शुरू की। कई घरों में चेकिंग करने के बाद टीम मलखान के घेर में पहुंची, वहां पर महिलाएं थी। टीम को देखकर महिलाओं ने विरोध जताया और कहा कि अभी परिवार के पुरुष नहीं है, जब वे आ जाएं तो कार्रवाई कर लेना। टीम ने महिलाओं की एक न सुनी। इसके बाद मोबाइल पर सूचना देने पर परिजन घर पहुंचे। कुछ ही देर में भाकियू नेता धीरज लाटियान आदि भी मौके पर जा पहुंचे। सूचना पाकर तितावी पुलिस ओर बघरा बिजलीघर से एसडीओ भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने घेराव कर टीम और एसडीओ को राज सिंह के घेर में अपने बीच में बैठा लिया। ग्रामीणों ने कहा कि विद्युत विभाग और विजिलेंस गलत तरीके से चेकिंग कर रही है। धीरज लाटियान ने कहा कि पहले किसानों व ग्रामीणों की विद्युत संबंधित सभी समस्याओं का समाधान हो। जब तक समाधान नहीं होगा, तब तक वह यहां से नहीं जाएंगे। न ही टीम को जाने देंगे। तीन दिन तक गांव में एसडीओ विनीत कुमार सैनी के नेतृत्व में कैंप लगाकर समस्याओं का समाधान कराने पर सहमति बनी। लगभग दो घंटे तक चली वार्ता के बाद सहमति बन पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ विनीत विनीत कुमार सैनी ने बताया कि जो बिजली के तार खराब हैं, उन्हें ठीक किया जाएगा। खराब तारों को सही किया जाएगा या बदला जाएगा। बिजली मीटर के साथ साथ बिल भी ठीक किए जाएंगे। इस बात पर सभी की सहमति बनी है। मुख्य रूप से रमेश मलिक, कपिल, विवेक लाटियान, भारत वीर, भगत सिंह, शिवराज सिंह, रविंद्र अध्यक्ष, अरविंद प्रधान, रोहित, सन्नी, आजाद सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस भी तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed