{"_id":"5fd657458ebc3e3d42692592","slug":"the-team-did-not-reach-to-investigate-the-cannon-shell-muzaffarnagar-news-mrt5154539140","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोप के गोले की जांच के लिए नहीं पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोप के गोले की जांच के लिए नहीं पहुंची टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तोप के गोले की जांच के लिए नहीं पहुंची टीम
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। गांव हरिनगर गोधना में खेत की खोदाई करते हुए मिले पुरातन कालीन तोप का गोला सवा माह बाद बाद भी पुरातत्व विभाग की जांच टीम की बाट जोह रहा है। उक्त गोले को पुलिस ने खादर क्षेत्र में दबवाकर पुरातत्व विभाग को सूचना दी थी, लेकिन अब तक कोई भी गोले की जांच के लिए नहीं पहुंचा।
थाना क्षेत्र के गांव हरिनगर गोधना निवासी मोनू कुमार के खेत में चार नवंबर को मजदूर खोदाई कर रहे थे। इसी दौरान खेत से अंग्रेजी शासनकाल का पुरातन कालीन तोप का गोला बरामद हुआ था। सूचना पर पुलिस ने आला अफसरों को मामले की जानकारी देते हुए उक्त तोप के गोले को कब्जे में लेकर खादर क्षेत्र के गांव शेरपुर के जंगल में दबवा दिया था। इस संबंध में पुरातत्व विभाग को भी तोप का गोला मिलने की जानकारी दी गई थी, ताकि उसके समय के बारे में जानकारी मिल सके। हालांकि करीब सवा माह बीतने के बावजूद अब तक कोई भी जांच टीम उक्त तोप के गोले की जांच के लिए नहीं पहुंची है। इस संबंध में इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि अधिकारियों के निर्देश पर तोप गोले को सुरक्षित स्थान पर दबवाया गया था। इस संबंध में पुरातत्व विभाग को सूचना दी गई थी, लेकिन अब तक किसी ने उस गोले की सुध नहीं ली है। संबंधित विभागीय टीम के आने पर उक्त गोले को निकालकर उनके हवाले कर दिया जाएगा।