{"_id":"68d84e7b02a28dc9220bb2ae","slug":"the-sun-is-shining-msmes-are-riding-high-on-hopes-of-a-brighter-future-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-155252-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: उजाला होने लगा, स्वर्णिम भविष्य की उम्मीदों पर सवार एमएसएमई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: उजाला होने लगा, स्वर्णिम भविष्य की उम्मीदों पर सवार एमएसएमई
विज्ञापन
मेरठ रोड स्थित आईटीआई में आयोजित एमएसएमई कॉन्क्लेव में उपस्थित उद्यमी एवं व्यापारी : संवाद
मुजफ्फरनगर। सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) की चुनौतियों और उनके समाधान पर आयोजित कॉन्क्लेव में वर्तमान की चुनौतियों और उम्मीदों के भविष्य पर मंथन किया गया। समस्याएं रखी गईं और समाधान के लिए सुझाव दिए गए। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जीएसटी के बदलाव से लेकर एमएमएमई के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों को गिनाया।
शनिवार को मेरठ रोड स्थित राजकीय आईटीआई के भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई सभागार में कॉन्क्लेव में उद्यमियों, व्यापारियों और युवाओं ने सहभागिता की। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, मंडलायुक्त अटल कुमार राय, डीएम उमेश मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, सीडीओ कंडारकर कमल किशोर, आईआईए के डिवीजनल सेक्रेटरी पवन गोयल, चैप्टर चेयरमैन अमित जैन, लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष जगमोहन गोयल, फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सेक्रेटरी अभिषेक अग्रवाल, शामली के उद्यमी अंकित गोयल, उद्यमी कुशपुरी और ईंट भट्टा निर्माता समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने विचार रखे। भविष्य के लिए रोडमैप की जानकारी दी गई।
इस तरह लगेंगे विकास को पंख
- औद्योगिक क्षेत्र में दमकल विभाग के कार्यालय का निर्माण होगा।
- ईएसआई के अस्पताल के लिए जमीन की तलाश की जाएगी।
- विभिन्न एनओसी के लिए सिंगल विंडों का प्रयास चल रहा है।
- शहर की सड़कों को जल्द से जल्द गड्ढामुक्त करने का कार्य होगा।
- पालिका की ओर से शहर में स्वच्छता के लिए अभियान चलेगा।
- शहर को अतिक्रमण और जाम से मुक्ति दिलाने की मांग रखी गई।