फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The students secured the first position at the divisional level in Kalaripayattu.

Muzaffarnagar News: छात्रों ने कलियारी पट्टू में मंडल स्तर पर प्रथम स्थान पाया

Fri, 11 Sep 2026 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The students secured the first position at the divisional level in Kalaripayattu.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुरकाजी। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज पुरकाजी के छात्रों ने सहारनपुर में आयोजित मंडल स्तरीय कलियारी पट्टू प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता रामपुर मनिहारन किसान गोचर इंटर कॉलेज में हुई।
विद्यालय के कक्षा 12 के छात्र मोहम्मद जैद और जैद ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनके शानदार खेल से विद्यालय का नाम रोशन हुआ। इस जीत के साथ ही छात्रों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपनी दावेदारी सुनिश्चित कर ली है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य राजीव कुमार गुप्ता ने इस उपलब्धि की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छात्रों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम का परिणाम है। प्रधानाचार्य ने आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए छात्रों को शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
खेलों इंडिया में शामिल हो चुका खेल
कलियारी पट्टू प्राचीन युद्ध कला ही नहीं, बल्कि आधिकारिक खेल का दर्जा प्राप्त कर चुका है। केंद्र सरकार के खेल मंत्रालय ने पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए इसे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शामिल किया है, जिससे अब युवा इसमें मेडल और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान जीत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed