{"_id":"690f9d0e64db664dfc00893a","slug":"the-statue-of-mother-ganga-will-soon-be-unveiled-in-shuktirtha-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-158171-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: शुकतीर्थ में शीघ्र होगा मां गंगा की प्रतिमा का अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: शुकतीर्थ में शीघ्र होगा मां गंगा की प्रतिमा का अनावरण
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शुकतीर्थ में गंगा घाट का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। एक घाट पर मां गंगा की मूर्ति स्थापना की गई है, जिसका अनावरण शीघ्र किया जाएगा। घाट के समीप दो पुरानी पार्किंग का जीर्णोद्धार भी पूर्ण होने वाला है।
पौराणिक धर्म नगरी शुकतीर्थ में बाणगंगा के किनारे निर्माण और विकास कार्य जारी हैं। शुकतीर्थ विकास परिषद की देखरेख में 240 मीटर लंबे गंगा घाट का निर्माण कराया गया है। घाट सहित अन्य निर्माण और विकास कार्य पर 6.98 करोड़ का खर्च आया है। घाट के समीप ही चार आरती स्थलों का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। आसपास ही महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग सामुदायिक शौचालयों का निर्माण जारी है। घाट के दूसरे छोर पर मां गंगा की मूर्ति स्थापित कराई गई है, जिसका अनावरण शीघ्र कराया जाएगा।
शुकतीर्थ में पुरानी पार्किंग का भी जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। पुराने पार्किंग स्थल पर 65 चौपहिया वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग का निर्माण शीघ्र ही पूर्ण होने वाला है। पार्किंग निर्माण से बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी। सीएनडीएस सहारनपुर के सहायक अभियंता रामबीर सिंह का कहना है कि अधिक निर्माण और विकास कार्य पूर्ण हो चुके हैं। मां गंगा की मूर्ति स्थापित की गई है, जिसका अनावरण भी शीघ्र होगा।