फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The statement went viral, arrows and bows started being drawn on WhatsApp

Muzaffarnagar News: वायरल हुआ बयान, व्हाट्सएप पर खिंचने लगे तीर-कमान

Fri, 03 Mar 2023 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
The statement went viral, arrows and bows started being drawn on WhatsApp
- केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान और पूर्व विधायक उमेश मलिक पर टिप्पणी का मामला
विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। सपा-रालोद गठबंधन की बुढ़ाना महापंचायत में दिए गए फुगाना गांव के पूर्व प्रधान के बेटे मोनू मलिक का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान और पूर्व विधायक उमेश मलिक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की लोगों ने निंदा की। सामाजिक और राजनीतिक लोगों का कहना है कि इस तरह की बयानबाजी की सभ्य समाज में स्वीकार्यता नहीं है।

बुढ़ाना की ब्लॉक प्रमुख पाल्लो देवी के कार्यालय में तोड़फोड़ और नेम प्लेट तोड़े जाने के विरोध में सपा-रालोद गठबंधन ने मंगलवार को बुढ़ाना में महापंचायत बुलाई थी। फुगाना के पूर्व प्रधान बिजेंद्र सिंह के बेटे मोनू मलिक के भाषण का वीडियो वायरल हुआ है। मोनू पहले पूर्व विधायक उमेश मलिक पर निशाना साधते रहे और इसके बाद केंद्रीय मंत्री पर टिप्पणी की।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा और ब्लॉक प्रमुख पाल्लो देवी की नेम प्लेट के मामले में वह इतना नाराज थे कि प्रशासन को बीच से हटने की बात कही। बिना किसी का नाम लिए यह भी कह गए कि बलकटी से काट देंगे। बयान वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर खूब घमासान मचा है। भाजपा नेता राजू अहलावत ने भी इस बयान की निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभ्य समाज में ऐसी बातों को जगह नहीं ः टिकैत
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सबकी विचारधारा अलग-अलग हो सकती है। मगर, सभ्य समाज में किसी के विषय में इस तरह की बातें नहीं की जानी चाहिए। केंद्रीय मंत्री भी रघुकुल परिवार से हैं। हर व्यक्ति अपनी-अपनी विचारधारा और समझ से राजनीति या सामाजिक कार्य करता है।





राजनीति में ऐसी बयानबाजी के लिए जगह नहीं ः मलिक

भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि सार्वजनिक मंच से खुलेआम बलकटी से काट देने जैसे शब्दों से समाज में वैमनस्य उत्पन्न होता है। ऐसे बयान समाज में उन्माद और वैमनस्य पैदा करते हैं। समाज में इस तरह के बयान कोई स्थान नहीं रखते है। मुजफ्फरनगर की राजनीति में सदियों से सामान्य शिष्टाचार हमेशा बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed