{"_id":"5b1591a34f1c1baf6e8b6530","slug":"the-show-s-coloring-began","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुमाइश का हुआ रंगारंग आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुमाइश का हुआ रंगारंग आगाज
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
fair
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी का भव्य समारोह के बीच रंगारंग आगाज हो गया। सात साल बाद भर रही नुमाइश का प्रदेश के औद्योगिक एवं जिले के प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने मेले का कबूतर और गुब्बारे उड़ाकर शुभारंभ किया। नुमाइश मैदान में स्थित शहीद स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित किए।
जिले में 2013 के बाद नुमाइश का हर्षोल्लास के साथ उद्घाटन हुआ। बिजली की रोशनी से जगमगाती नुमाइश का जिले के प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने शुभारंभ किया। उन्होंने शांति के प्रतीक कबूतर और खुशी के प्रतीक गुब्बारे भी उड़ाए। इसके बाद नुमाइश
के मुख्य गेट के ठीक सामने स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र चढ़ाए ।
सतीश महाना ने कहा कि नुमाइश से आपसी संबंध में मजबूत होते हैं। इतना बड़ा मेला लगता है। इससे जिले के विकास, कला, संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि मेले में कानून व्यवस्था से कोई खिलवाड़ नहीं कर पाएगा। यहां होने वाले कार्यक्रम समाज और राष्ट्र के लिए संदेशप्रद होंगे। उनके साथ सांसद डॉ संजीव बालियान, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, विधायक विक्रम सैनी, चेयरमैन अंजू अग्रवाल, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सतपाल सिंह, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुखदर्शन सिंह बेदी, सुनील शर्मा, रोहताश पाल, वीरपाल निर्वाल, गीता जैन, पूर्व विधायक अशोक कंसल, डीएम राजीव शर्मा, एडीएम हरीशचंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार, एसपी सिटी ओमवीर सिंह, सीओ सिटी हरीश भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
भजन संध्या का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। नुमाइश में पहले दिन पंडाल में भजन संध्या का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ मॉ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कैबिनेट मंत्री सतीश महाना और अन्य बीजेपी नेताओं ने किया। पंडाल में एक माह तक प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। उधर, नुमाइश के उद्घाटन के दौरान गुलाब के फूलों की जमकर वर्षा हुई। गुलाब की वर्षा से चारों और खुशबू फैल गई। नुमाइश में कार्यक्रम के दौरान कई बार पुष्प वर्षा से माहौल उल्लासमय हो गया। उधर, जिले के प्रभारी मंत्री सतीश महाना उद्घाटन से पूर्व जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी के घर उनके बड़े भाई जितेंद्र सैनी की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। उनके साथ बीजेपी के सभी बड़े नेता मौजूद रहे। जितेंद्र के पिता और संघ के वरिष्ठ अधिकारी जयपाल सिंह को उन्होंने सांत्वना दी।
जिले के लोहा उद्योग में जान डालेंगे : सतीश महाना
मुजफ्फरनगर। जिले की बंद पड़ी 27 लोहा फैक्ट्रियों के पुन: संचालन की उम्मीद बढ़ गई है। प्रदेश के औद्योगिक मंत्री सतीश महाना ने लोहा उद्योग के लिए अलग से पॉलिसी बनाने की बात कही है। उद्यमियों को बैंक कर्ज में छूट और दोबारा फैक्ट्री शुरू करने में सहयोग दिया जाएगा।
जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में उद्घाटन समारोह में भाग लेने आए सतीश महाना ने कहा कि सरकार प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने में कृत संकल्प है। यूपी समिट उसी का एक प्रतिफल है। जिले में मंदी के चलते 2013 से अब तक 27 लोहे की बड़ी फैक्ट्री बंद हो चुकी हैं। इन फैक्ट्रियों के मालिक कर्ज में डूबे हैं और दोबारा शुरू करने के लिए भी उनके पास पैसा नहीं है। बैंकों का कर्ज देना ही उनके लिए भारी पड़ रहा है। ऐसे सभी उद्यमियों के लिए सरकार एक पॉलिसी तैयार कर रही है। पुराने कर्ज में छूट देने के साथ दोबारा फैक्ट्री चलाने के लिए भी उद्यमियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। सांसद डॉ संजीव बालियान और विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने उद्योगों को दोबारा चलवाने के लिए औद्योगिक मंत्री को उद्यमियों की ओर से कुछ दिन पूर्व ज्ञापन दिलवाया था।