फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The shopkeeper took a loan of twenty lakhs from the woman, now he is not returning it

Muzaffarnagar News: दुकानदार ने महिला से लिए बीस लाख उधार, अब नहीं लौटा रहा

Sat, 21 Jan 2023 05:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 05:41 PM IST
विज्ञापन
The shopkeeper took a loan of twenty lakhs from the woman, now he is not returning it
मांगने पर दी जान से मारने की धमकी देने का आरोप
विज्ञापन

एसएसपी के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जान पहचान का फायदा उठाकर एक दुकानदार ने महिला से 20 लाख रुपये उधार ले लिए। रुपये वापस मांगने पर दुकानदार ने महिला के बेटे को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। पीडि़ता ने एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया हैं।
मोहल्ला नया बांस हनुमान चौक निवासी राखी गोयल ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उनके घर के बाहरी हिस्से में इंद्रा काॅलोनी निवासी अमित कुमार ने बालाजी मोबाइल गैलरी के नाम से दुकान खोली है। जान पहचान के चलते दुकानदार को उन्होंने बीस लाख रुपये उधार दिए थे। बार बार तकाजा करने पर दुकानदार ने उन्हें 25 नवंबर 2022 को चेक दिया। उन्होंने चेक बैंक में भुगतान के लिए लगा दिया। इस बारे में पता चलते ही अमित कुमार आग बबूला हो गए और रकम न देने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। उनके बेटे को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

पीडि़ता ने रकम वापस लौटाने को कहा तो घर में घुसकर गाली गलौज की। शोर शराबा होने पर कुछ लोग उनके घर पहुंचे और उन्होंने आरोपी को समझा बुझाकर भेजा। आरोपी दुकानदार ने धमकी दी है कि वह आत्महत्या कर उन्हें मामले में फंसा देगा। पीडि़ता ने कहा कि इस घटना से वह और उनका परिवार घबराए हुए है। एसएसपी के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed