फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The severed head has not been found yet, interrogation continues of both the suspects taken into custody

Muzaffarnagar News: अभी नहीं मिला कटा सिर, महिला-हिरासत में लिए दोनों संदिग्धों से पूछताछ जारी

Mon, 16 Jan 2023 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
The severed head has not been found yet, interrogation continues of both the suspects taken into custody
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र की काली नदी में मिले व्यक्ति के सिर कटे शव के मामले में पुलिस के हाथ खाली है। काफी प्रयासों के बाद भी कटा सिर मिल नहीं पाया है। उधर, हिरासत में लिए दोनों संदिग्धों से पुलिस पूछताछ में जुटी है। मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला से एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने भी पूछताछ की, लेकिन अभी कोई नतीजा नहीं निकल सका है।
शनिवार सुबह काली नदी में एक सिर कटा शव मिला था। मिमलाना निवासी महिला खातून ने शव अपने पति जमशेद का होना दावा किया था। उसने दो लोगों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाते हुए मुकदमा भी दर्ज कराया था। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था और जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। बावजूद इसके पुलिस को महिला की कहानी पर विश्वास नहीं हो रहा है और पुलिस अधिकारी हत्या जैसे जघन्य अपराध के मामले में सच सामने लाने के लिए मशक्कत कर रहे है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे लगातार पूछताछ चल रही है। रविवार को एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने कोतवाली पहुंच कर महिला व दोनों लोगों से पूछताछ की। शहर कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह का कहना है कि अभी काफी प्रयासों के बावजूद कटा सिर नहीं मिल सका। मामले में हर बिंदू पर विचार कर जांच की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed