{"_id":"69dd5074a22ecb8b570ac38e","slug":"the-scoundrels-are-running-away-after-seeing-the-daughtersthe-place-of-the-mafia-is-in-the-soil-yogi-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-169163-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों को देख भाग रहे शोहदे...मिट्टी में माफिया की जगह : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों को देख भाग रहे शोहदे...मिट्टी में माफिया की जगह : योगी
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर रोजगार मेले के मंच पर जनता का अभिवादन स्वीकार करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसान को उपज का सही दाम मिले, यह सरकार की गारंटी है। ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से पश्चिम और मध्य यूपी में किसानों को नुकसान हुआ है। प्रधानमंत्री किसान बीमा के साथ आपदा राहत से अतिरिक्त सहायता दिलाई जाएगी। पुलिस में 20 प्रतिशत महिला आरक्षियों की भर्ती का प्रावधान किया गया है। अब बेटियों को देख शोहदे मैदान छोड़कर भाग रहे हैं। माफिया की जगह अब मिट्टी में है। बेटी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले के लिए धरती माता के पास जगह नहीं होगी।
नुमाइश मैदान में आयोजित वृहद रोजगार मेले का उद्घाटन करने के बाद जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के साथ खड़ी रहेगी। बहन की सुरक्षा की गारंटी दी जाएगी।
एनडीए की डबल इंजन की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षा, सुशासन का मॉडल खड़ा किया है। 2017 से पहले उद्योग नहीं लगता था, जो उद्योग थे, उनमें तालाबंदी होती थी। बेटी सुरक्षित नहीं थी, व्यापारी सुरक्षित नहीं था।एमएसएमई में निवेश बढ़ा है। जेवर में एयरपोर्ट विकास का उदाहरण है। रैपिड, एक्सप्रेसवे और फिल्म सिटी पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
पहले की सरकार भाई-भतीजावाद करती थी। 2017 से पहले पुलिस की भर्ती नहीं कर पाए। भाजपा की सरकार बनते ही 60 हजार पदों पर भर्ती की। इनमें मुजफ्फरनगर और बागपत के युवा सबसे ज्यादा हैं। 20 अप्रैल को पुलिस की ट्रेनिंग पूरी हो रही है।
खर्ची और पर्ची बैन कर दी गई। गन्ना पर्ची के नाम पर किसानों को परेशान किया जाता था। किसानों को मुफ्त बिजली दी जा रही है। अब दंगा फसाद और उपद्रव से मुक्त उत्तर प्रदेश बन गया है। उपद्रव नहीं बल्कि उत्सव पहचान बन रहे हैं।
-- -- -- -
बेटियां खुश...घमंड करता है नौजवान
मुख्यमंत्री ने कहा हमने सांकेतिक रूप से 10 युवाओं को नियुक्तिपत्र दिए हैं। 25 हजार नौजवानों के लिए पंजीकरण की व्यवस्था थी। प्रमाणपत्र लेने के दौरान बेटियां खुश थीं लेकिन नौजवान पिता की कमाई पर घमंड करता है। बेटियां कभी भी पिता पर बोझ नहीं बनना चाहता, हमेशा अच्छा सोचती है।
-- -- -- -
इन महापुरुषों को किया याद
भारत रत्न चौधरी चरण सिंह, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई, धन सिंह कोतवाल, महारानी लक्ष्मीबाई, महाराणा प्रताप, छत्रपति, गुरु गोविंद सिंह महाराज, बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को याद किया। सीएम ने कहा कि राष्ट्रनायक की जाति नहीं होती। सैनिक सीमा पर लड़ता है तो जाति नहीं देखता वह देश देखता है। सामाजिक न्याय से जुड़े महापुरुष रविदास महाराज, महर्षि वाल्मीकि महाराज, संत गाड़गे महाराज, ज्योतिबाफुले महाराज भी याद किए गए।