फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The route of the e-rickshaw did not get out of the files, the city struggling with the jam

फाइलों से बाहर नहीं निकला ई-रिक्शा का रूट, जाम से जूझ रहा शहर

Thu, 16 Dec 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
The route of the e-rickshaw did not get out of the files, the city struggling with the jam
मुजफ्फरनगर में ई- रिक्शाओं से लगा जाम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। शहर के मुख्य मार्गों और बाजारों में दौड़ रहीं चार हजार ई-रिक्शा जाम की वजह बन रही है। नई मंडी, आबकारी रोड, सरवट चौराहा, शिव चौक, हनुमान चौक, मीनाक्षी चौक, आर्य समाज रोड, भोपा रोड, सदर बाजार, शामली रोड, सरकुलर रोड, महावीर चौक पर दिनभर जाम के हालात रहते हैं।
विज्ञापन

व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने ई-रिक्शा का रूट तैयार किया था, लेकिन अभी तक यह फाइलों से बाहर नहीं निकला। यातायात पुलिस का कहना है कि परिवहन विभाग को रूट बनाकर सौंपा जा चुका है, लेकिन अभी तक रूट को विभाग की ओर से अंतिम रूप नहीं दिया गया। रूट फाइनल नहीं होने की वजह से शहर के लोगों और यहां आवागमन करने वालों को रोज जाम से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

छह हजार ई-रिक्शाओं का पंजीकरण
जिले में लगभग छह हजार ई-रिक्शा पंजीकृत हैं। इसके अलावा करीब एक हजार रिक्शा बिना पंजीकरण के ही सड़कों पर दौड़ रही है। शहर से लेकर देहात तक ई-रिक्शाओं की भागमभाग देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिबंध लगाया, फिर भी दौड़ रही ई-रिक्शा
- शिव चौक से हनुमान चौक के बीच ई-रिक्शा के लिए आवागमन प्रतिबंधित है, लेकिन इसके बावजूद यहां पर दिनभर आवागमन देखा जा सकता है।
- सदर बाजार की गली नंबर-एक और दो में ई-रिक्शा प्रतिबंधित की गई थी, लेकिन यहां पर फिर भी बड़ी संख्या में दिनभर ई-रिक्शा का आवागमन रहता है।
ऑटो भी बढ़ा देते हैं मुश्किल
ई-रिक्शा के साथ ऑटो भी विभिन्न मार्गों पर बेतरतीब तरीके से दौड़ते हैं। करीब 1061 ऑटो पंजीकृत हैं, जिनमें 700 के लगभग शहर में है।
- यातायात पुलिस हर चौराहे पर तैनात की गई है। नियमों का उल्लंघन करने वाले ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई की जाती है। हनुमान चौक से शिव चौक तक ई-रिक्शा का आवागमन रोका गया है। - कुलदीप सिंह, सीओ सिटी
- परिवहन विभाग की ओर से बिना पंजीकरण के दौड़ रही ई-रिक्शाओं की चेकिंग कराई जाती है। रूट के निर्धारण को यातायात पुलिस के साथ मिलकर जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा। - विनीत मिश्रा, एआरटीओ

यह बनाया गया था प्लान
- सुजडू चुंगी से मेरठ रोड मीनाक्षी चौक, अलमासपुर से जानसठ बस अड्डा, महावीर चौक से एसडी तिराहे, रेलवे स्टेशन से वापस एसडी तिराहा, महावीर चौक से अलमासपुर, विश्वकर्मा चौक से वाया रेलवे रोड एसडी तिराहे तक, गोल्डन पब्लिक स्कूल गांधी कॉलोनी से बचन सिंह चौक और हनुमान चौक तक, मदनी चौक से वाया अहिल्याबाई चौक अंसारी रोड, रुड़की चुंगी से रेलवे स्टेशन, काली नदी से मीनाक्षी चौक, महावीर चौक और एसडी तिराहे तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed