फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The role of educational institutions is important in the development of the country: PawarThe role of educational institutions is important in the development of the country: Pawar

देश की उन्नति में शिक्षण संस्थाओं की भूमिका अहम : पंवार

Fri, 13 Dec 2024 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
The role of educational institutions is important in the development of the country: PawarThe role of educational institutions is important in the development of the country: Pawar
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मोरना। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय महासभा के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज पंवार ने कहा कि शिक्षण संस्थाओं ने देश की उन्नति में अहम भूमिका निभाई। हमें अधिकारों के लिए संगठन को मजबूत बनाना होगा। इसलिए सभी स्कूल संचालक एकजुट रहें।
सूर्यदेव पब्लिक स्कूल महाराजनगर में उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय महासभा की बैठक हुई, जिसमें संगठन की एकता पर बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देने पर गहनता से विचार होना चाहिए। मान्यता प्राप्त विद्यालयों में भी शिक्षण कार्य के साथ-साथ खेलकूद व अन्य गतिविधियों का भी आयोजन कराना चाहिए। सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है, प्रदेश व जिले के अनेक खिलाड़ी खेल के माध्यम से सरकारी नौकरी में पहुंचे हैं।
विज्ञापन

बैठक में यूडायस पोर्टल संबंधित समस्याओं और विद्यार्थियों के पेन नंबर एवं टीसी की समस्या, संगठन को सुदृढीकरण एवं विस्तारीकरण के लिए ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणी समिति को एक विशेष सक्रिय रूप प्रदान करने पर विचार किया गया। अध्यक्षता सुधीर कुमार और संचालन सुमित सहरावत ने की। संरक्षक मांगेराम शर्मा, उपाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार शर्मा, योगेश कुमार, नूरहसन, नरेन्द्र राठी, शिव कुमार, रविराज, ब्रह्मपाल सिंह राठी, कृपाल सिंह राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed