फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The road to the village of Union Minister Balyan was washed away in Hindon flood.

Muzaffarnagar News: हिंडन की बाढ़ में बह गया केंद्रीय मंत्री बालियान के गांव का रास्ता

Tue, 18 Jul 2023 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
The road to the village of Union Minister Balyan was washed away in Hindon flood.
हिंडन नदी के पानी के तेज बहाव के कारण टूटा कुटबा सिसौली मार्ग ।
मुजफ्फरनगर। हिंडन नदी की बाढ़ में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान के गांव कुटबा-कुटबी को जोड़ने वाला सिसौली-काकड़ा मार्ग का बड़ा हिस्सा बह गया। हड़ौली पुल के पास कटाव होने से रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे क्षेत्र के दस गांवों का आवागमन भी बंद हो गया है।
विज्ञापन


हिंडन नदी पूरे उफान पर है। हजारों बीघा फसल जलमग्न है। खेत पूरी तरह तालाब में तब्दील हो गए हैं। बाढ़ के पानी से सिसौली से काकड़ा जाने वाला मार्ग हड़ौली में हिंडन नदी के पुल के पास क्षतिग्रस्त हो गया है। सिसौली से केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के गांव में जाने का यही मुख्य मार्ग है। पिछले महीने ही प्रधानमंत्री सड़क निर्माण योजना के अंतर्गत मार्ग का निर्माण पूरा हुआ था। पुल के पास करीब 20 फीट तक सड़क पानी में बह गई, जबकि हड़ौली गांव की तरफ अधिकतर मार्ग के किनारों का कटान हुआ है।
विज्ञापन

सिसौली, खेड़ी सूंडियान, भौरा खुर्द, मुंडभर समेत अन्य गांवों के लोग वाया हड़ौली होते हुए मुजफ्फरनगर जाने के लिए इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। हरसौली, खतौला, काकड़ा, कुटबा-कुटबी समेत अन्य गांव के लोग भी दूसरी तरफ नहीं जा पा रहे हैं। पुल के दोनों ओर लोगों की भीड़ रही। संपर्क कट जाने के कारण लोगों को लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed