फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The rain has spoiled the hopes of farmers

बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर फेरा पानी

Sun, 25 Sep 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The rain has spoiled the hopes of farmers
खीरे की फसल में पानी भर जाने के बाद खेत को देखता युवा किसान अंकित। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गांव रसूलपुर व बरुकी में आलू और बाकर नगर में खीरे की फसल में भरा पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा। लगातार हो रही बारिश के कारण गांव रसूलपुर व बरुकी में आलू और बाकर नगर में खीरे की फसल में पानी भर गया है। इस बार आलू की पैदावार से किसानों को बड़े मुनाफा की उम्मीद थी, जिस पर बारिश ने पानी फेर दिया हैं।
रसूलपुर के किसान पिंटू, वीरेंद्र, संजय, डॉं. बिजेंद्र और बरूकी निवासी किसान जगपाल सिंह का कहना है कि इस बार बड़े उत्साह के साथ किसान आलू की फसल की पैदावार में लगा हुआ था। मगर, बारिश के कारण तैयार पड़े खेतों में पानी भर जाने से आलू का बीज किसानों के घर में सड़ रहा है। गांव बाकरनगर में इस बार खीरे की फसल को किसानों ने रिकॉर्ड रूप में तैयार किया है। किसान सतपाल, रमेश, चमन, दीपक, रामकुमार ,जयप्रकाश आदि ने बताया कि बारिश हो जाने से उनके खेतों में पानी भर गया है। इससे खीरे की बेल सड़ने का खतरा बन गया हैं। किसानों का कहना है कि अगर अभी भी बारिश होना जारी रहा है, पूरी तरह से उनकी फसल बर्बाद हो जाएगी।
विज्ञापन

बारिश से विद्युत आपूर्ति बाधित, निरगाजनी में दीवार गिरने से मलबे में पशु दबा
भोपा। बारिश के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है। शुक्रवार को टूटे विद्युत पोल को ठीक करने के बाद विद्युत आपूर्ति चालू की गई। मगर, इसके बाद बारिश और तेज हवा के चलते फिर बिजली गुल हो गई थी। शनिवार को भी विद्युत कर्मियों की मशक्कत के बाद शाम को बिजली चालू हो सकी। इस बीच लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश में मकान की दीवार गिरी
भोपा। निरगाजनी गांव में बारिश के चलते अशोक के मकान की दीवार गिर गई। दीवार के बराबर में बंधा एक पशु दीवार के मलबे में दब गया। शोरगुल सुनकर लोगों ने मौके पर पहुंच कर घायल पशु को मलबे से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed