फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The rain had waterlogged

झमाझम बरसा पानी, गर्मी मिली राहत

Sat, 02 Jul 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 02 Jul 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
The rain had waterlogged
मुजफ्फरनगर में बारिश के दौरा भीगतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार रात्रि में झमाझम पानी बरसा। जिससे जनमानस को गर्मी से राहत मिली। बरसात ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। वर्षा से किसान खुश हुए। धान की फसल की रौपाई इस बारिश से होगी। वहीं रोजेदारों रोजेदारों ने सकून महसूस किया।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात्रि में भरपूर पानी बरसा। इस बारिश ने जहां नगर में पानी ही पानी कर दिया और जलभराव के कारण कई बस्तियों में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर में कई बस्तियां जलमग्न हो गयी। जनकपुरी, रामपुरी,  खालापार, केवलपुरी, इन्द्रा कालौनी, गांधी कालौनी और नई मण्डी में जल भराव  होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


शनिवार को भी हल्की बरसात होती रही, जिससे जन मानस को गर्मी से राहत मिली। धान की फसल की रोपाई के लिए किसानों को एक अच्छी बारिश का इंतजार था, जो शुक्रवार रात्रि में हुई  बारिश ने पूरा कर दिया।  उधर, रात्रि में बरसात के चलते कुछ इलाकों की बिजली आपूर्ति बंद रही, जो शनिवार सुबह सुचारु हो सकी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर बारिश ने रोजेदारों को भी सुकून पहुंचाने का काम किया। काफी दिनों में मौसम में बनी उमस और गर्मी के कारण रोजेदारों को कठिन परीक्षा से गुजरना पड़ रहा था। मौसम विभाग के अनुसार रात्रि में जिले में 69.4 मिमी बारिश हुई, जो काफी अच्छी बारिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed