फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The rain gave relief from the humidity

Muzaffarnagar News: झमाझम बारिश ने दी उमस से राहत

Wed, 05 Jul 2023 08:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 08:09 PM IST
विज्ञापन
The rain gave relief from the humidity
- जिले में 24.6 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई
विज्ञापन

- बारिश से कांवड़ मार्ग सहित शहर में कई जगह जल भराव

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले में सुबह से दोपहर तक हुई बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश के चलते कांवड़ मार्ग सहित शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। पानी उतरने के बाद यातायात सुचारू हो पाया। जनपद में 24.6 मिली मीटर वर्षा रिकार्ड की गई।
कई दिन से उमस भरी गर्मी से परेशान जिले की जनता को बुधवार को झमाझम बारिश से राहत मिली। बारिश के चलते शहर में कांवड़ मार्ग पर कई स्थानों पर पानी भर गया। बझेड़ी में रेलवे अंडरपास, मदनी चौक तक अंडरपास के रास्ते पर कई जगह पानी भर गया। शहर के शिवचौक, मीनाक्षी चौक सहित कई अन्य स्थानों पर भी जल भराव हो गया।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के निचले इलाकों में पानी भरने से आवागमन अवरूद्ध हो गया। दिन में 12 बजे तक रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश का पानी उतरने के बाद ही यातायात सुचारू हो पाया। मौसम विभाग के अनुसार जिले में 24.6 मिली मीटर वर्षा रिकार्ड की गई। न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed