फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The protest continued in the Collectorate regarding consolidation of land.

Muzaffarnagar News: चकबंदी को लेकर कलक्ट्रेट में जारी रहा धरना

Thu, 20 Nov 2025 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
The protest continued in the Collectorate regarding consolidation of land.
मुजफ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र के दूधली गांव में चकबंदी प्रक्रिया को लेकर प्रकरण तूल पकड़ रहा है। चकबंदी को लेकर किसान मजदूर संगठन के बैनर पर कलक्ट्रेट में ग्रामीणों का धरना बुधवार को भी जारी रहा। समाजसेवी मनेश गुप्ता ने धरने पर पहुंचकर समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ ज्यादती बर्दाश्त नहीं होगी। किसानों डीएम कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए चकबंदी को शीघ्र संपन्न करने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान पद के भावी उम्मीदवार और उनके समर्थक कुछ स्वार्थी तत्वों के साथ मिलकर चकबंदी रुकवाने के प्रयास कर रहे हैं, जबकि लगभग 20 वर्षों से चल रही चकबंदी प्रक्रिया में 90 प्रतिशत किसान संतुष्ट हैं। गांव के नक्शा-23 में किसानों की आपत्तियों जैसे रकबे में कमी और कीमत को न निपटाए जाने पर ग्रामीण नाराज हैं। बिल्लू राणा, बबली शर्मा, विजयपाल, नेत्रपाल, रामपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed