फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The promotion of progeny Resolution

गोवंश के संवर्धन का संकल्प

Fri, 13 Nov 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 13 Nov 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
The promotion of progeny Resolution
मुजफ्फरनगर। नई मंडी गौशाला में गोवर्धन पूजा समारोह में गोवंश के संवर्धन का संकल्प लिया गया। रेशम विकास निगम के चेयरमैन मुकेश चौधरी ने कहा कि गोवंश ग्रामोत्थान के विकास की रीढ हैं। 31 फुट के गोवर्धन की पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन


दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला संस्था घेरखत्ती द्वारा आयोजित गोवर्धन पूजा समारोह में मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री मुकेश चौधरी ने विधि-विधान से पूजन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय को माता कहा गया है। वरिष्ठ सपा नेता गौरव स्वरूप, संजय मित्तल, हरिशंकर मूंधड़ा आदि ने पूजन में भाग लिया। समिति अध्यक्ष विनय कुमार गोयल ने गौशाला के कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन


गौशाला में गाय के गोबर से 31 फीट लंबी गोवर्धन की प्रतिमा बनाई गई, जो आकर्षण का केंद्र रही। मेले का भी आयोजन किया गया। गोपूजन को आए लोगों ने गोवर्धन का भी पूजन किया। कार्यक्रम में दिनेश कुमार, भूषण लाल, दलीप बत्रा, वेदप्रकाश, राजेश गोयल, सुरेश गोयल, जयप्रकाश बंसल, संदीप कुमार, श्याम सिंह सैनी आदि मौजूद रहे। उधर, शहर की अन्य गौशालाओं में भी गोवर्धन पूजा की गई। पुरोहितों और आचार्यों ने गाय का महत्व बताया। घर के द्वार पर गाय के गोबर का लेप किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीराम दरबार मंदिर दक्षिणी रामपुरी में गोवर्धन एवं विश्वकर्मा पूजा पर भंडारे का आयोजन किया गया। संस्थापक ओमप्रकाश विश्वकर्मा ने भोग लगाकर शुभारंभ कराया। पवन पांचाल, अशोक धीमान, देशपाल पांचाल, रमेश पांचाल, रामपाल धीमान, बाबूराम पांचाल, नरेश प्रजापति, राजकुमार वर्मा आदि का सहयोग रहा। शहर के मंदिरों में भंडारे का आयोजन कर अन्नकूट वितरित किया गया।


एसडी मार्केट शिवमंदिर में सत्यप्रकाश अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, गौरव स्वरूप, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह पाल,  शिवराज त्यागी, देवव्रत त्यागी, सुनील सिंघल आदि रहे।, गीता जैन, योगेश सिंघल, अनिल नामदेव आदि ने पूजन में भाग लिया। रेलवे स्टेशन, गांधी कॉलोनी, अग्रवाल मार्केट आदि में भी अन्नकूट पर प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed