फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The poor were punished...the daughter got justice and I got peace

Muzaffarnagar News: दरिंदों को सजा...बेटी को इंसाफ और मुझे चैन मिल गया

Thu, 02 Feb 2023 09:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 02 Feb 2023 09:33 AM IST
सार

दुष्कर्म के मामले में सुनवाई के दौरान पिता की भी हादसे में मौत हो गई वहीं माने हौसले से यह लंबी लड़ाई लड़ी और आखिरकार मासूम को इंसाफ मिला आरोपियों में एक दरिंदे को फांसी की सजा हुई है तो वही दूसरे को उम्र कैद।

विज्ञापन
The poor were punished...the daughter got justice and I got peace
कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

विस्तार

मुजफ्फरनगर में साढ़े छह माह चली सुनवाई के दौरान बच्ची के पिता की भी मौत हो गई। उसके बाद बच्ची की मां ने इंसाफ की लड़ाई लड़ी। दोषी सुरेंद्र को मृत्युदंड और उसका साथ देने वाले राजीव उर्फ टोटा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई तो उनकी आखें छलक पड़ीं। रुंधे गले से बोली, आज मेरी बेटी को इंसाफ और मुझे चैन मिल गया। दरिंदों को जल्द फांसी पर लटकाया जाना चाहिए।
विज्ञापन


इस सनसनीखेज वारदात से लोगों में गम और गुस्सा था। वारदात से पहले एक मजदूर परिवार हंसता खेलता जीवन गुजार रहा था। इकलौती बेटी के साथ दुष्कर्म और हत्या की वारदात ने इस परिवार को तोड़कर रख दिया। दंपती ने दोषियों को सजा दिलाने के लिए अदालती लड़ाई शुरू की, लेकिन इसी दौरान मुकदमे की वादी के बच्ची के पिता की हादसे में मौत हो गई। तीन महीने के भीतर यह परिवार पर दूसरा बड़ा आघात था। इसके बावजूद पीडि़ता की मां ने हिम्मत नहीं हारी। वह कानूनी लड़ाई लड़ती रही। वह आगे बढ़ी तो पुलिस ने भी न्याय दिलाने के लिए प्रक्रिया तेज की। पुलिस की वैज्ञानिक और तकनीकी तफ्तीश और अभियोजन पक्ष की मजबूत पैरवी से मुकदमा रिकॉर्ड समय में सजा तक पहुंचा। मासूम की यादें और अपराधियों सजा मिलने का संतोष बच्ची की मां के चेहरे पर नजर आया।
विज्ञापन


त्वरित कार्रवाई से मिला न्यायः एसपी
मुजफ्फरनगर। एसएसपी संजीव सुमन ने कहा कि पीडि़त को कानून से न्याय मिला है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुख्ता सुबूत एकत्र कर अदालत में पेश किए।

उन्होंने बताया कि 12 जून वर्ष 2022 को मृतका की मां ने जानसठ कोतवाली में सोनी उर्फ सुरेंद्र और राजेश उर्फ टोटा के खिलाफ तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट और जान लेने की कोशिश करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। बच्ची ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद मुकदमे में हत्या की धारा भी जोड़ दी गई। प्रभारी निरीक्षक विश्वजीत सिंह ने एसएसआई इंतजार अहमद से विवेचना लेकर खुद जांच शुरू की। बच्ची के मां के बयान से राजेश उर्फ टोटा का सही नाम केस डायरी में दर्ज किया। प्राथिमकी के विपरित आरोप पत्र में दुष्कर्म की 376 धारा को 376 (क)(ख) में परिवर्तित किया। पॉक्सो एक्ट 3/4 के स्थान पर 5 (ड)(द)/6/16/17 में न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। पुलिस ने गवाहों को समय से अदालत में हाजिर कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


37 गवाह बनाए, इनमें आठ चिकित्सक भी थे शामिल
मुजफ्फरनगर। विवेवक ने विशेषज्ञ साक्षी के तौर पर डॉ. गरिमा अग्रवाल, डॉ. अजय रावल, डॉ. शशांक गुप्ता, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. सोनिया ढाका, डॉ. रणवीर सिंह, डॉ. अल्पा राठी, डॉ. कोमल के बयान लिए। इन आठ चिकित्सकों सहित कुल 37 लोगों की गवाही कराईं। संवाद

56 तारीखों के बाद आया अदालत का फैसला
अपर सत्र न्यायालय (पॉक्सो एक्ट) में मुजरिमों के खिलाफ 14 जुलाई 2022 को आरोप तय हुए थे। इसके बाद 56 वीं तारीख पर फैसला आ गया। अदालत में मुजफ्फरनगर। अभियोजन पक्ष ने केस को साबित करने के लिए प्रमुख नौ गवाहों की कोर्ट में गवाई कराई, जो फैसले का आधार बनी। संवाद


सजा सुनते ही फीके पड़ गए दोषियों के चेहरे
मुजफ्फरनगर। अदालत के कठघरे में खड़े दोषी सोनी उर्फ सुरेंद्र को मृत्युदंड और राजीव उर्फ टोटा को जैसे ही सजा सुनाई गई, दोनों के चेहरों का रंग उड़ गया। दोनों एक-दूसरे से मुंह फिराए खड़े रहे। फैसले के दौरान दोनों के परिवार और बच्चे भी अदालत के बाहर पहुंचे थे, उनके भी चेहरे लटक गए। संवाद

रिकॉर्ड समय में दिलाई सजा : शर्मा
- अभियोजन की पैरवी से दोषी सजा तक पहुंचे हैं। रिकॉर्ड समय में यह सजा दिलाई गई। राजीव शर्मा, जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed