{"_id":"6a9d4c79caaec26ce003e6fd","slug":"the-police-stations-cyber-team-facilitated-the-recovery-of-10-lakh-for-a-businessman-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-179987-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: इंडियन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का पंजीकरण निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: इंडियन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का पंजीकरण निरस्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। करीब 11 दिन पूर्व ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत के मामले में चर्चा में आए रुड़की रोड स्थित इंडियन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का पंजीकरण स्वास्थ्य विभाग ने निरस्त कर दिया। हालांकि हॉस्पिटल पर लगी सील के मामले में कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी निवासी महिला मुस्कान (25) की प्रसव के बाद हालत बिगड़ने से मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इंडियन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल को सील कर संबंधित चिकित्सक के प्रेक्टिस पर रोक लगा दी थी। करीब 10 दिनों से हॉस्पिटल सील चल रहा था। जांच अधिकारी एसीएमओ डॉ.अशोक कुमार की संस्तुति पर सीएमओ डॉ.सुनील तेवितया ने हॉस्पिटल का लाइसेंस निरस्त कर दिया।
डॉ.अशोक कुमार ने बताया कि हंगामे के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी। आरोपी चिकित्सक डॉ.सुभाष मिश्रा की प्रेक्टिस पर भी रोक लगा दी गई थी। जबकि हॉस्पिटल सील कर दिया गया था। लेकिन इस बीच मृतक के परिजन और हॉस्पिटल संचालकों के बीच समझौता हो गया। जिस कारण मामले की कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई।
विज्ञापन
हॉस्पिटल संचालकों की ओर से भी लिखित में दे दिया गया था कि वह हॉस्पिटल चलाना नहीं चाहते। इसके चलते उसका पंजीकरण निरस्त कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि दो दिन पहले रुड़की रोड स्थित न्यू लाइफ हॉस्पिटल को भी सील किया गया है। बताया कि डीएम से की गई शिकायत के तहत की गई जांच में सामने आया कि कई प्रकार की अनियमितता की जा रही थी। हॉस्पिटल में उपचार आधार पर तय खर्च का भी कोई ब्यौरा नहीं रखा गया था। बताया कि वहा भर्ती चार बच्चों को भी जिला चिकित्सालय में शिफ्ट करा दिया गया था