फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meerut News: The pharmacist returned to duty after defeating Corona

#LadengeCoronaSe: कोरोना को मात देकर ड्यूटी पर लौटे फार्मासिस्ट, हिम्मत और जज्बे को सलाम

Fri, 30 Apr 2021 06:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 30 Apr 2021 06:42 PM IST
सार

कोरोना के कहर के बीच कोरोना से लड़ी जा रही जिंदगी की जंग में लोग डटे हुए हैं। वहीं फार्मासिस्ट प्रशांत कुमार ने हिम्मत और जज्बे से कोरोना को पराजित कर दिया।

विज्ञापन
Meerut News: The pharmacist returned to duty after defeating Corona
फार्मासिस्ट प्रशांत कुमार - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना के कहर के बीच कोरोना से लड़ी जा रही जिंदगी की जंग में लोग डटे हुए हैं। मुजफ्फरनगर में पांच वर्षों से भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात फार्मासिस्ट प्रशांत कुमार दो सप्ताह से कोरोना से जूझ रहे थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर वह होम क्वारंटाइन हो गए थे। हिम्मत और जज्बे से प्रशांत ने कोरोना को पराजित कर दिया।

विज्ञापन


प्रशांत कुमार बताते हैं कि उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप व मोबाइल के माध्यम से कोरोना के बढ़ते प्रकोप की जानकारी मिलती रहती थी। इसी को लेकर वह चिंतित रहते थे और वह प्रतिदिन सोचते थे कि स्वास्थ्य लाभ मिलते ही अपनी ड्यूटी पर जाकर कोरोना से छिड़ी जंग में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन


उनका कहना है कि इस परिस्थिति में औरों का गम देखकर वह अपना गम भूल गए। स्वास्थ्य लाभ मिलते ही प्रशांत कुमार गुरुवार को अपनी ड्यूटी पर तैनात हो गए। सीएचसी प्रभारी डॉ. अन्नु चौधरी ने बताया कि प्रशांत कुमार स्वस्थ हैं और अपने काम के प्रति गंभीर हैं। उनके ड्यूटी पर लौट आने से स्टाफ को काफी लाभ पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें

ऑक्सीजन की किल्लत: सिस्टम की लापरवाही से टूट रहीं सांसें, मां को नहीं बचा पाया बेटा, भावुक कर देगी कहानी

दुखद: अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज चंद्रो तोमर का निधन, कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव आई थी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed